{"_id":"5d9610f58ebc3e93d2290ac0","slug":"bijnor-police-has-arrested-to-two-accused-in-case-of-bsp-leader-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता मर्डर केस: शूटरों की मदद करने वाले दो दबोचे, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बसपा नेता मर्डर केस: शूटरों की मदद करने वाले दो दबोचे, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
Thu, 03 Oct 2019 08:47 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 03 Oct 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
बसपा नेता मर्डर केस फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले में बसपा नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद अहसान और उनके भांजे के हत्यारोपियों की मदद करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों में से एक हत्यारोपी के खाते में बैंक के माध्यम से धनराशि जमा कराने का आरोप है।
विज्ञापन
नजीबाबाद में दिनदहाड़े शार्प शूटरों ने बसपा नेता मो.अहसान की गुरुद्वारे के निकट उनके प्रतिष्ठान पर गोली मारकर हत्या की थी। अहसान का भांजा शादाब खान भी घटना में मारा गया था। दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने कनकपुर निवासी शाहनवाज अंसारी, राहूखेड़ी निवासी दानिश, उब्बनवाला निवासी जब्बार व दानिश को चिह्नित किया था। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीन मुख्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: बदमाशों ने अपनाया ये शातिराना अंदाज, ऐसे किया बसपा नेता और भांजे का मर्डर
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने शाहनवाज अंसारी के खाते में नकदी डालकर उसकी आर्थिक रूप से मदद करने वाले टांडा माईदास और किशनपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पहले भी हत्यारोपियों के कुछ मददगारों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। 28 मई को हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई राज्यों की खाक छान चुकी है। सीओ महेश कुमार, थाना प्रभारी संजय पांचाल के निर्देशन में कई टीमें हत्यारोपियों के ठिकानों की तलाश में लगी हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/