हाजी निसार हत्याकांड: चौकी इंचार्ज और हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर, तीन सिपाही निलंबित, आठ आरोपियों को भेजा जेल
- हाजी निसार अली हत्याकांड में सीओ सदर की रिपोर्ट पर एसपी ने की कार्रवाई
- चौकी इंचार्ज और एक हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
- एक हेड कांस्टेबल सहित तीन सिपाही निलंबित
- हत्या की वारदात से पहले हुए झगड़े के बाद पुलिस ने नहीं दिखाई थी गंभीरता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में निवाड़ा गांव के हाजी निसार अली की हत्या में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। सीओ सदर की जांच रिपोर्ट के बाद एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने चौकी इंचार्ज और एक हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि दो हेड कांस्टेबल और एक सिपाही निलंबित कर दिए गए हैं। दरोगा बलराम यादव हरियाणा बॉर्डर की निवाड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज बनाए गए हैं।
16 मई को निवाड़ा गांव में हाजी निसार अली, महकार व अंगूर अली पर हमला कर दिया गया था। निसार की हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने जिला अस्पताल में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने मामले की जांच सीओ सदर ओमपाल सिंह को दी थी। एसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट में हरियाणा बॉर्डर की निवाड़ा पुलिस चौकी टीम की लापरवाही सामने आई। निवाड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जनार्दन प्रसाद और हेड कांस्टेबल बिजेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा हेड कांस्टेबल बिजेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल सूरजपाल और कांस्टेबल नीरज कुमार को निलंबित कर दिया है। पुराना कस्बा चौकी इंचार्ज बलराम यादव को निवाड़ा पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया है।
गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ था झगड़ा
निवाड़ा गांव के जुम्मा और हाजी निसार पक्ष के युवकों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने इस मामले में चूक की, जिसका अंजाम हत्या तक पहुंच गया। ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर भी ई-पोल को लेकर गांव में तनाव था।
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन 4.0 में छूट : यहां पढ़िए- पश्चिमी यूपी के जिलों में क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद
निसार हत्याकांड में आठ को जेल भेजा
निवाड़ा गांव में निसार की हत्या के मामले में आठ लोगों को जेल भेज दिया गया। इसमें इस्तकार पुत्र साबू उर्फ साबूद्दीन, छोटे पुत्र जाने उर्फ जान मोहम्मद, कालू पुत्र वारस अली, आफताब पुत्र साबू, इकरार पुत्र असगर, मोमीन पुत्र सफी मोहम्मद, अफजाल पुत्र छोटे, अय्यूब पुत्र जान मोहम्मद, निवासी निवाड़ा गांव के आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
क्राइम कंट्रोल के लिए इधर से उधर भेजे गए दरोगा
जिले में हत्याओं का ग्राफ बढ़ा है। अपराध की अन्य वारदात भी बढ़ रही है। ऐसे में क्राइम कंट्रोल करने के लिए एसपी ने दरोगाओं को इधर से उधर किया है। एसपी ने बताया कि सिंघावली अहीर थाने से रत्नेश कुमार को डीसीआरबी प्रभारी बनाया गया है। रक्षपाल सिंह यादव को पुलिस लाइन से औद्योगिक चौकी बड़ौत प्रभारी, नसीम अहमद को औद्योगिक चौकी बड़ौत से थाना खेकड़ा, वृक्षपाल सिंह यादव को पुलिस लाइन से खेकड़ा, कृपाल सिंह पुलिस लाइन से सिंघावली अहीर, बेबी को बागपत कोतवाली से महिला थाना, ओमप्रकाश वर्मा को थाना चांदीनगर से छपरौली, रंजीत सिंह को महिला थाना से चांदीनगर, कैलाश नाथ को बड़ौत से प्रभारी चौकी दाहा, जर्नादन प्रसाद को प्रभारी चौकी निवाड़ा से पुलिस लाइन, बलराम यादव को पुराना कसबा चौकी से निवाड़ा पुलिस चौकी, रविंद्र कुमार को बागपत कोतवाली से पुराना कसबा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/