फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat Crime News: one criminal arrested after injured in police encounter at Baghpat

मुठभेड़: 50 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, हत्या मामले में चल रहा था फरार

Wed, 26 Aug 2020 01:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Aug 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Baghpat Crime News: one criminal arrested after injured in police encounter at Baghpat
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में थाना छपरौली क्षेत्र के रठौड़ा हलालपुर मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही दीपक भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा सवाल: आखिर कहां से आए कागज और स्याही, अफसरों के हाथ नहीं लगा कोई ठोस सुराग
विज्ञापन


बता दें कि घायल बदमाश बादल उर्फ बबलू निवासी बड़ौत छपरौली क्षेत्र के देशपाल बदरखा की हत्या में फरार चल रहा था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश पर 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस के अनुसार आरोपी बबलू सुनील राठी गैंग का शूटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी बादल फार चल रहा था। वह देशपाल हत्याकांड का तीसरा शूटर है। मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से 32 बोर की पिस्टल और 312 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। बादल के खिलाफ एक चोरी का मुकदमा भी दर्ज है।


इस मामले में चल रहा था फरार
छपरौली थाना क्षेत्र के बदरखा गांव निवासी ईंट भट्ठा मालिक देशपाल खोखर (55) की हत्या तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी के इशारे पर की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

एसओजी और छपरौली पुलिस ने शनिवार की सुबह रठौड़ा मार्ग पर नहर पुलिया के पास से हुई मुठभेड़ में रठौड़ा गांव निवासी सौरभ उर्फ गोली को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पूछताछ में सौरभ ने देशपाल बदरखा की हत्या में शामिल होना स्वीकार किया था। बताया कि बदरखा गांव में खनन पट्टा तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी के परिचित का था। खनन पट्टे का रास्ता देशपाल खोखर के परिवार की जमीन से होकर जा रहा था। देशपाल ने रास्ता देने से इंकार कर दिया था। इसी पर विवाद शुरू हुआ था।   

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed