फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   badmaasho ne sonipat me kholi meerut police ki kalai

बदमाशों ने सोनीपत में खोली मेरठ पुलिस की कलई

Wed, 15 Feb 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Feb 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
badmaasho ne sonipat me kholi meerut police ki kalai
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत पुलिस ने हत्थे चढ़े कुख्यात संदीप उर्फ काला गैंग के अपराधियों के हवाले से चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इन बदमाशों ने लूट में मिली धनराशि के बंटवारे को लेकर अपने दो साथियों की हत्या करना कबूला है। दावा किया कि वह मेरठ पुलिस के हत्थे चढ़े तो पुलिस को लूटी गई नकदी व कार देकर छूट गए थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इस गैंग में गोपाल, सुमित उर्फ मोगली, अगवानपुर निवासी राहुल, अटायल निवासी प्रदीप, दिल्ली पूठ निवासी रवि, जींद निवासी प्रदीप, प्रदीप उर्फ नीटू, गुड़गांव निवासी मोहित बताए गए। बदमाशों ने बताया कि अक्तूबर 2016 में उन्होंने आई-20 कार लूटी थी। जिसके तीन दिन बाद गोपाल व सुमित का पैसे का बंटवारा करने को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर सुमित और पूठ दिल्ली निवासी रवि की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रवि बंटवारे में सुमित का साथ दे रहा था। उन्होंने हत्या करने के तीन दिन बाद जुलाना रोड पर हत्याओं में प्रयुक्त कार को सड़क किनारे खड़ी कर आग लगा दी थी।
विज्ञापन


लूट का पैसा मेरठ पुलिस को रिश्वत में दिया
आरोपियों ने बताया कि गैंग के सदस्य नवंबर 2016 में एक शादी समारोह में गए थे। नरवाना से टोहाना रोड पर उन्होंने पिस्तौल दिखाकर स्विफ्ट कार और चालक से 1.10 लाख रुपये लूटे थे। बाद में स्विफ्ट कार मेरठ में चेकिंग में पकड़ी गई थी। तब वह मेरठ पुलिस को 1.35 लाख रुपये देकर छूट गए थे। लूटी गई कार भी मेरठ पुलिस ने रख ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ पुलिस को लिखेंगे पत्र
बदमाशों ने मेरठ पुलिस को लूट की राशि देने की बात कबूल की है। इसके लिए एसपी सोनीपत की तरफ से मेरठ पुलिस को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने को कहा जाएगा। -राहुल देव, डीएसपी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed