फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tntrmntr wife with a knife in young man's affair Redheads, then happened next ...

तंत्रमंत्र के चक्कर में पत्नी की गला काटकर हत्या करने की कोशिश, ऐसे हुआ खुलासा

Mon, 26 Dec 2016 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 26 Dec 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
Tntrmntr wife with a knife in young man's affair Redheads, then happened next ...
हमले में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

लिसाड़ीगेट के इत्तेफाकनगर में शनिवार रात एक युवक ने तंत्रमंत्र के चक्कर में अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या करने की कोशिश की। विरोध करने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। युवक की मां ने शोर मचाया, तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि नवविवाहिता को मेडिकल में भर्ती कराया। कुछ ही देर में आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। देर रात आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


इत्तेफाकनगर निवासी अशरफ की शादी आठ माह पूर्व लोहियानगर निवासी अफजाल की बेटी मुस्कान के साथ हुई थी। शनिवार रात तीन बजे अशरफ उठा और कमरा बंद करके लाल कपड़ा, चाकू और अन्य सामान से तंत्र-मंत्र करने लगा। वह यह सब देख रही थी। अचानक अशरफ उसके पास आया और बाल पकड़कर गला काटने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर उसे पीटना शुरू कर दिया और चाकू से अंधाधुंध कई वार उसके ऊपर किए। चीख सुनकर बराबर के कमरे में सो रही अशरफ की मां मुनीफा जाग गई और छत पर जाकर उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। यूपी 100 की टीम मौके पर पहुंच गई। पड़ोस के लोगों ने पुलिस के सामने ही कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने अशरफ को हिरासत में ले लिया। लहूलुहान मुस्कान को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यूपी 100 की टीम ने आरोपी को थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। वहां से अशरफ को पिलोखड़ी चौकी भेज दिया गया। चौकी से अशरफ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। रविवार सुबह मुस्कान के मायके पक्ष के लोगों ने थाने में हंगामा कर दिया। मेडिकल रिपोर्ट में महिला के शरीर पर चाकू के 17 निशान आए हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उसने बड़ी मुश्किल से पुलिस के सामने पूरी कहानी बताई। परिजनों ने अशरफ के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी से लेकर थाने तक हड़कंप
अशरफ के फरार होने पर पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज से लेकर इंस्पेक्टर तक के होश उड़ गए। पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। रात में क्षेत्र से ही अशरफ को पकड़ लिया गया। जब तक आरोपी पकड़ा नहीं गया, तब तक लिखापढ़ी तक नहीं की गई। उसके गिरफ्त में आने के बाद इंस्पेक्टर चंद्रभान यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के चौकी से भागने की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed