Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ankit assassination: 10 day ultimatum in the Maha Panchayat

अंकित हत्याकांड: महापंचायत में 10 दिन का अल्टीमेटम

Mon, 10 Jun 2019 04:11 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Mon, 10 Jun 2019 04:11 AM IST
विज्ञापन
Ankit assassination: 10 day ultimatum in the Maha Panchayat
अंकित हत्याकांड में आयोजित पंचायत में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
परतापुर/मेरठ। गांव चंदसारा निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता अंकित त्यागी की हत्या के प्रकरण में रविवार को आयोजित शोक सभा और महापंचायत में सैकड़ों लोग पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने मांग की है कि अंकित के हत्यारोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। करीब साढे़ तीन घंटे तक चली पंचायत के बाद एसडीएम सदर को मांगपत्र सौंपा गया। कहा गया कि 10 दिन में अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो 20 जून को फिर से महापंचायत होगी। उसमें जो होगा उसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

चंदसारा गांव स्थित महकार सिंह भड़ाना के आम के बाग में हुई महापंचायत में 36 बिरादरी के लोग शामिल रहे, जिसके बाद इस महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड सहित कई जनपदों से लोग पहुंचे। सभी में अंकित त्यागी की हत्या को लेकर रोष था। महापंचायत में सबसे पहले अंकित त्यागी को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात वक्ताओं ने कहा कि अंकित की हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस दौरान सभी से एकजुटता की बात कही गई। वक्ताओं ने कहा कि अपनी सुरक्षा खुद करो। घटना होगी तो पुलिस लेट आएगी। लड़ने की आदत डालो। महापंचायत में माया व ध्रुव त्यागी हत्याकांड का जिक्र किया गया। कहा कि जैसे ये दो हत्याकांड हुए, वहां के लोग शांत पड़ गए। लेकिन अंकित त्यागी हत्याकांड पर त्यागी समाज के साथ ही पूरा हिंदू समाज चुप नहीं बैठेगा।
विज्ञापन

जाम लगाने का प्रयास किया
इस दौरान लोगों ने आक्रोशित होकर जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन समाज के गणमान्य लोगों ने ऐसा करने से मना कर दिया। महापंचायत में मांगपत्र तैयार किया गया, जिसमें मुख्य मांग से हत्यारों को फांसी देने, पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के रूप में एक करोड़ रुपये देने, परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी देने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने और यह केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर एक माह में सुनवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को बुलाने पर अड़े
महापंचायत में लोगों ने मौके पर डीएम को बुलाकर मांगपत्र सौंपने की बात रखी थी। लेकिन उनकी अनुपस्थिति में एसडीएम सदर व सीओ ब्रह्मपुरी मौके पर पहुंचे। इस पर लोग डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए, काफी समझाने के बाद ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सतेंद्र त्यागी, पंकज त्यागी, मयंक त्यागी, ब्रजेश्वर त्यागी, संजय त्यागी, मोनू, लक्की, मन्नू, शोभित त्यागी, नितिन, उदयवीर, अशोक त्यागी,  ललित त्यागी, मोजू, अभिषेक राणा, रविंद्र गुर्जर, पीतांबर, सुनील त्यागी, विजय त्यागी, सुधीर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन सियानंद त्यागी ने किया।
जनप्रतिनिधियों के बहिष्कार की घोषणा
महापंचायत में किसी भी पार्टी के जनप्रतिनिधि के नहीं पहुंचने को लेकर लोगों में आक्रोश था। वक्ताओं ने कहा कि ये लोग सिर्फ वोट लेने आते हैं जनप्रतिनिधि हमसे हैं हम जनप्रतिनिधि से नहीं हैं। ऐसे जनप्रतिनिधियों का हर प्रकार से बहिष्कार करेंगे।

...और बदला पंचायत स्थल
चंदसारा गांव में महापंचायत स्थल गांव के आखिर में बने आम के बाग में तय किया गया था, जहां पर सारी व्यवस्था पहले से की गई थी। लेकिन ऐन वक्त पर वहां मधुमक्खियों ने लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू किया तो महापंचायत स्थल गांव के शुरू में आम के बाग में रखा गया। इस दौरान मधुमक्खियों ने संदीप त्यागी, मनोज त्यागी, पंकज शर्मा, बॉबी, प्रदीप, चरन सिंह, हरबीर चौधरी, बंटी त्यागी, प्रवेज त्यागी आदि जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed