फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An attempt has been made to kill a retired army captain in Muzaffarnagar

सेना के रिटायर्ड कैप्टन की हत्या की कोशिश, नकदी व कीमती सामान ले उड़े बदमाश

Fri, 22 Nov 2019 12:12 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
An attempt has been made to kill a retired army captain in Muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जिले के गांव हरियाखेड़ा में घेर में सोए सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन की गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई। कैप्टन के अचेत होने के बाद बदमाश घेर में रखे संदूक के ताले तोड़कर उसमें रखी नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। गुरुवार सुबह घेर पहुंचे परिजनों ने अचेत मिले कैप्टन को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियाखेड़ा निवासी रूपसिंह सेना में कैप्टन थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वें गांव में रहते हैं। उनका बड़ा बेटा रणवीर सिंह भी सेना में ब्रिगेडियर है। फिलहाल दिल्ली में तैनात है। वहीं, मंझला बेटा नरेंद्र सिंह गांव में ही रहता है, जबकि छोटा बेटा अरविंद सिंह एयरफोर्स में है। बुधवार देर रात कैप्टन रूप सिंह घेर में अकेले ही सो रहे थे। देर रात घेर में घुसे बदमाशों ने कैप्टन रूप सिंह पर हमला करते हुए गला दबाकर उनकी हत्या करने की कोशिश की। हमले में रूप सिंह के कान व नाक से खून निकलने के बाद वे अचेत हो गए, जिसके बाद बदमाशों ने उन्हें मरा समझकर छोड़ दिया और घेर में रखे संदूक को तोड़कर उसमें से नकदी व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिल्म ‘दृश्यम’ देखकर रची थी भाजपा नेता की हत्या की साजिश, ऐसे खुला खौफनाक राज, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गुरुवार सुबह परिजन घेर में पहुंचे तो रूपसिंह को अचेत देख उनके होश उड़ गए। तत्काल उन्हें गांव में ही एक डॉक्टर को दिखाया गया, जिसने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उनको अचेतावस्था में ही मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed