फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   alive or dead find sumanlata

लव जेहाद : इंस्पेक्टर साहब! शोएब कुरैशी बता सकता है, सुमनलता जिंदा है या मार दी

Thu, 20 Apr 2017 09:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Thu, 20 Apr 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
alive or dead find sumanlata
आरोपी शोएब कुरैशी

13 दिन बीत चुके हैं, सुमनलता का अभी तक सुराग नहीं है। वह जिंदा है या मार दी, यह तो शोएब कुरैशी या उसका पिता अब्दुल हक बता सकता है। इन जालिम पिता-पुत्र से मेरी सुमनलता को जिंदा या मुर्दा बरामद करा दो। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो मैं परिवार समेत थाने में आत्मदाह कर लूंगा। हम तो बर्बाद हो गए हैं, अब जिंदा रहने से क्या फायदा। ये बिलखते हुए शब्द सुमनलता के पति पवन कुमार ने मंगलवार को इंस्पेक्टर लालकुर्ती के सामने गिड़गिड़ाते हुए कहे। इस दौरान इंस्पेक्टर दिलासा देते रहे कि सुमनलता को जरूर बरामद करूंगा। 

विज्ञापन


 ग्रेटर पल्लवपुरम निवासी नेहा और उसकी मां सुमनलता की हत्या छह अप्रैल को शोएब कुरैशी उर्फ आदित्य गुप्ता उर्फ बबलू निवासी लावड़ ने की थी। सात अप्रैल को नेहा की लाश बरामद हो गई थी। लेकिन सुमनलता का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। सोमवार को सीजेएम कोर्ट के आदेश पर शोएब नेहा की हत्या और सुमनलता के अपहरण केस का मुल्जिम बन गया है। इसकी जानकारी लगने पर मंगलवार को सुमनलता के पति पवन कुमार अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी कृष्ण गोपाल के साथ लालकुर्ती थाने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


वो जालिम तो जेल में है
पवन ने इंस्पेक्टर से कहा कि जालिम शोएब और उसके पिता अब्दुल हक से सुमनलता को जिंदा या मुर्दा बरामद करा दो। शोएब तो जेल में है जबकि अब्दुल फरार है। सुमनलता कहां है, इसकी जानकारी इन दोनों के अलावा किसी के पास नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड पर लेंगे

alive or dead find sumanlata
आरोपी शोएब कुरैशी

इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज शुक्ला ने पवन को आश्वासन दिया है कि कोर्ट के आदेश पर शोएब पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। सुमनलता कहां है, इसके बारे में उसको बताना होगा। अब्दुल की तलाश में भी पुलिस लगी है। 

क्यों छुपा रहा शोएब सुमनलता को 
शोएब ने कोर्ट के सामने माना कि अमित श्रीवास्तव उसका पार्टनर है। अमित, संदीप गुर्जर, नाजिश व जावेद दावा कर चुके हैं कि सुमनलता की हत्या शोएब ने की। लेकिन काफी पूछताछ के बावजूद शोएब सुमनलता को क्यों छुपा रहा है, इसको लेकर पुलिस भी हैरान है। पीड़ित परिवार को अंदेशा है कि आरोपी पिता-पुत्र ने सुमनलता की लाश मवी लावड़ कब्रिस्तान में दबा दी है। 

हम बताएंगे इसने किया मर्डर 
आदित्य बनकर लोगों को ठगने वाला शोएब कुरैशी कितना शातिर है, इसके बारे में दर्जनों लोग गवाही देने को तैयार हैं। पवन ने कहा कि हम कोर्ट को बताएंगे कि यह शोएब कुरैशी है और आदित्य गुप्ता उर्फ बबलू बनकर हमारे परिवार से मिला करता था। उसकी बेटी श्वेता ने भी बताया कि शोएब को वह अच्छी तरह जानती है। जरूरत पड़ी तो वह भी कोर्ट में जाकर बताएगी कि यह नेहा की हत्या का आरोपी शोएब है। 

हम आंदोलन करेंगे 
अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला उपाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर सुमनलता जिंदा या मुर्दा नहीं मिली तो वह पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेंगे। पीड़ित परिवार गरीब है, इसलिए पुलिस-प्रशासन भी आंख मूंदकर तमाशा देख रहा है। पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी अभी तक पीड़ित परिवार से मिला तक नहीं। इसको लेकर पीड़ित परिवार में अधिकारियों के प्रति भी गुस्सा है। 

आज मांगेंगे पुलिस रिमांड 
इंस्पेक्टर लालकुर्ती ने बताया कि शोएब कुरैशी के खिलाफ काफी सुबूत जुटा लिए हैं। बुधवार को कोर्ट में पुलिस रिमांड के लिए अर्जी दी जाएगी। पुलिस ने होटल से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी बरामद कर ली है। शोएब ने सुमनलता की हत्या की, इसका पुख्ता सुबूत पुलिस के पास है। लेकिन लाश कहां फेंकी, यह शोएब या उसका पिता ही बता सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed