फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accident me vyapari

मार्निंग वॉक पर निकले व्यापारी को ट्रक ने कुचला

Sun, 15 May 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
accident me vyapari
दुर्घटना में लोहा व्यापारी की मौत - फोटो : अमर उजाला
 दिल्ली रोड पर शनिवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान शारदा रोड पर सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोहा व्यापारी को कुचल दिया। गुस्साए लोगों ने जाम लगाते हुए ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की कोशिश कर दी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसओ टीपी नगर प्रशांत कपिल के अनुसार गुरुनानक नगर निवासी गोविंद सिंह (48) पुत्र धर्मवीर सिंह केसरगंज में लोहे का कारोबार करते थे। शनिवार तड़के पांच बजे गोविंद अपने रिश्तेदार विजय खुराना के साथ दिल्ली रोड पर घूमने निकले थे। शारदा पैलेस के सामने दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गोविंद को कुचल दिया।
विज्ञापन

इस दौरान विजय बाल-बाल बच गए। गोविंद को गंभीर हालत में तुरंत केएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उधर, आसपास के लोगों ने आरोपी ट्रक चालक करीमनगर, बनारस निवासी सुरेश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश ने बताया कि वह लोनी से इंडेन कंपनी के सिलेंडर लेकर मेरठ आ रहा था। एसओ ने बताया कि ट्रक चालक की घोर लापरवाही से यह हादसा हुआ है। ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

परिजनों में कोहराम, व्यापारियों में रोष
व्यापारी गोविंद की मौत की सूचना जब उनके घर पर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुनानक नगर में भी शोक छा गया। व्यापारियों ने पुलिस के प्रति रोष जताते हुए कहा कि क्या अब लोग मार्निंग वॉक पर जाना भी छोड़ दें। दिल्ली रोड पर एक सप्ताह में मार्निंग वाक पर दो लोगों की हादसे में मौत हो चुकी है। जिसको लेकर व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश दिखा। व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।


पलक झपकते ही हादसा
आरोपी ड्राइवर सुरेश ने बताया कि पलक झपकते ही हादसा हो गया। ट्रक के नीचे से चीखने की आवाज आई तो उसने तुरंत ब्रेक मारे। गनीमत रही कि ट्रक पलटा नहीं। ट्रक में सिलेंडर भरे थे। इससे भी बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed