फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aadha darjan

आधा दर्जन पाक संदिग्धों पर इंटेलीजेंस की नजर

Fri, 29 Jul 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 29 Jul 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
aadha darjan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
खुफिया विभाग से इनपुट मिलने के बाद कांवड़ यात्रा के दौरान आतंकी गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पाकिस्तान से मेरठ आये आधा दर्जन लोगों पर इंटेलीजेंस ने निगरानी बढ़ा दी है। जिनकी गतिविधियों के लिये सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद लखनऊ और दिल्ली की टीमें भी सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर खुफिया विभाग को पहले ही आतंकी साये का इनपुट मिल चुका था। जिसको लेकर मेरठ जोन के सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। एक माह पहले मेरठ आये डीजीपी जावीद अहमद ने भी इसकी पुष्टि करते हुए सभी जिलों के कप्तानों को सुरक्षा के लिए कड़े निर्देश दिये थे।
विज्ञापन

एक जुलाई से 25 जुलाई तक जिले में 40 से अधिक पाक नागरिकों के पंजीकरण हुए हैं। जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। यह लोग तीस दिन के वीजा पर आए हैं। अभी तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पाकिस्तान के जो लोग आये हैं, उनमें से आधा दर्जन लोगों को संदिग्ध मानकर खुफिया विभाग ने पुलिस अफसरों को रिपोर्ट भेजी है। जिसके बाद संदिग्ध लोगों पर लखनऊ और दिल्ली की इंटेलीजेंस टीमों ने नजर बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक से जो लोग मेरठ में आए हुए हैं, वह किन लोगों के संपर्क में हैं, किस उद्देश्य से आए हैं। किन-किन लोगों के यहां उनकी रिश्तेदारी या संबंध हैं, जिले में वह कहां-कहां जा रहे हैं और उनकी क्या गतिविधियां हैं, इसके लिए स्थानीय स्तर पर एलआईयू ने भी निगरानी बढ़ा दी है। संदिग्ध और उनके करीबियों की सर्विलांस से भी निगरानी कराई जा रही है। इसके लिए एटीएस और एसटीएफ की टीमें भी लगी हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में मूवमेंट किए हुए हैं।


पकड़ा जा चुका पाक जासूस:
सदर थाना क्षेत्र के कैंट इलाके में 27 नवंबर 2015 को एसटीएफ ने पाकिस्तान निवासी इजाज को गिरफ्तार किया था। जिसके पास से सेना से जुड़े गोपनीय दस्तावेज, पैन ड्राइव, सीडी और अन्य चीजें बरामद हुई थी। जांच में सामने आया था कि इजाज पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी देता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed