फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A teenager has demand to SSP for action in sexual assault case in Meerut

पीड़िता का दर्द: एसएसपी ऑफिस पहुंची किशोरी, बोली- ब्लैकमेल कर बार-बार किया दुष्कर्म, अब दे रहा है धमकी

Tue, 05 Mar 2024 08:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Mar 2024 08:54 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक किशोरी ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच कर आपबीती सुनाई। उसने बताया कि गाजियाबाद के एक युवक ने झूठा झांसा देकर दुष्कर्म किया। अब अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
A teenager has demand to SSP for action in sexual assault case in Meerut
दुष्कर्म। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ में लोहिया नगर क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी ने गाजियाबाद निवासी युवक पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक कई महीनों से परेशान कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि पिछले काफी समय से आरोपी उसे शादी का झांसा दे रहा था और अब अपने वादे से मुकर गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़िता किशोरी अपने पिता के साथ मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। किशोरी ने बताया कि मई 2023 में वह अपनी बुआ की शादी में गाजियाबाद गई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात वहां रहने वाले शोएब नाम के युवक से हुई। 

विज्ञापन

आरोप है कि शोएब ने किसी तरह युवती के अश्लील वीडियो और फोटो खींच लिए। इसके बाद आरोपी वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देकर किशोरी के घर मिलने के लिए पहुंच गया। जहां आरोपी के कहने पर किशोरी ने अपने पूरे परिवार को खाने में नींद की गोली खिलाकर सुला दिया।

आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने किशोरी के घर में ही उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने किशोरी के साथ बार-बार दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: मंत्रिमंडल का विस्तार: ऐसा है मंत्री अनिल कुमार का राजनीतिक सफर, परिवार से लेकर जानिए उनके बारे में सबकुछ

विज्ञापन

किशोरी के पिता का आरोप है कि अब आरोपी शादी करने के वादे से मुकर गया है और उनके परिवार को तरह-तरह की धमकी दे रहा है। इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनिल? : योगी सरकार में बने मंत्री, BJP-RLD गठबंधन ने दलित चेहरे पर चला बड़ा दांव, चुनाव में दिखेगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed