फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A girl murdered in love affair case and two youth arrested in Meerut city

प्रेम-संबंधों में मौसेरी बहन ने सात साल की बच्ची को किया अगवा, हत्या की आशंका, हंगामा

Tue, 13 Aug 2019 03:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Aug 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
A girl murdered in love affair case and two youth arrested in Meerut city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के परतापुर इलाके में एक किशोरी ने प्रेम संबंध के चलते अपने ही परिवार की सात साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। पुलिस के अनुसार रिश्ते में मौसेरी बहन लगने वाली यह किशोरी मंगलवार देर रात तक पुलिस को गुमराह करती रही। बार-बार बयान भी बदला। कभी बच्ची की हत्या कर शव जंगल में तो कभी नहर में फेंकने का दावा किया।

विज्ञापन


वहीं, किशोरी के पास से 1.40 लाख रुपये मिले तो दावा किया कि उसने बच्ची को प्रेमी के हाथों बेच दिया है। उधर, ईख के खेत से बच्ची का ताजीब मिलने से पुलिस ने अंदेशा जताया कि कहीं बच्ची की हत्या ही तो नहीं कर दी गई है। पुलिस आरोपी किशोरी और उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन

मामला परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस के अनुसार एक मावा कारोबारी की 15 साल की बेटी का परतापुर हाईवे स्थित एक होटल में काम करने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कारोबारी की यह किशोरी बेटी परिवार की ही सात साल की बच्ची को सोमवार को घर से लेकर निकली थी।

देर रात दोनोें परिवार के लोग गुपचुप तरीके से बच्ची को तलाशते रहे। लेकिन पता नहीं लगा। मंगलवार को बच्ची के परिजनों ने परतापुर थाने पहुंचकर बच्ची की हत्या का अंदेशा जताकर तहरीर दे दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी किशोरी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी किशोरी ने पूछताछ में दावा किया कि उसने बच्ची की हत्या कर शव को जंगल में फेंका है। पुलिस ने किशोरी द्वारा बताए गए जंगल में करीब एक घंटा तक कांबिंग की। जहां ईख के खेत से एक ताबीज मिला है जोकि बच्ची के गले का होना बताया गया।

उसके बाद पुलिस का शक गहरा गया। बच्ची छह भाई बहनों में तीसरे नंबर की है, जोकि गांव के ही एक मदरसे में पढ़ती है। बच्ची का पता न चलने पर पुलिस ने किशोरी से फिर पूछताछ की। लेकिन किशोरी बार-बार बयान बदलती रही और पुलिस दिन भर दौड़ती रही। 

3.50 लाख मिले, अंदेशा बेच दिया
पुलिस के मुताबिक आरोपी किशोरी के पास से 3.50 लाख रुपये मिले हैं। जिससे अंदेशा है कि उसने पैसा लेकर बच्ची को अपने प्रेमी के मार्फत बेच दिया है। किशोरी का प्रेमी सैदपुर भोजपुर गाजियाबाद का निवासी है। दरअसल परतापुर पुलिस को मंगलवार सुबह दस बजे बच्ची के अपहरण की सूचना दी गई।

परिजनों का आरोप है कि बच्ची को उसकी मौसेरी बहन सोमवार को अपने प्रेमी के घर सैदपुर भोजपुर लेकर गई थी। किशोरी को उसके परिजन ही सैदपुर से लेकर आए। लेकिन बच्ची वहां नहीं मिली। जिसके बाद बच्ची से अनहोनी होने का अंदेशा जताकर तहरीर दी गई थी। मंगलवार रात पुलिस ने किशोरी के प्रेमी को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार प्रेमी के साथ होटल में काम करने वाले दो युवकों को भी पकड़ा गया है। 

किशोरी की बातें सुनकर दौड़ती रही पुलिस
किशोरी और उसके प्रेमी से पुलिस ने देर रात तक पूछताछ की। युवती ने अपने बयान कई बार बदले। किशोरी ने बताया कि बच्ची मेरे साथ नहीं गई थी। आरोपी प्रेमी ने बताया कि बच्ची सैदपुर नहीं आई। अकेली किशोरी को ही सैदपुर आना बताया गया। किशोरी ने इसके बाद बच्ची को कभी मार देना तो कभी नहर में फेंकना बताया। किशोरी पुलिस को करीब 14 घंटे तक गुमराह करती रही। पुलिस भी किशोरी की जुबानी सुनकर दौड़ती रही।

विज्ञापन

तलाश में लगी हैं टीम
बच्ची की तलाश में परतापुर और क्राइम ब्रांच टीम लगी हैं। किशोरी बार-बार बयान बदल रही है। बच्ची के परिजन अनहोनी का अंदेशा जता रहे हैं। -अजय साहनी, एसएसपी

देर रात थाने पर हंगामा
बच्ची की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात परतापुर थाने पर हंगामा कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह भी परतापुर थाने पहुंचे। लेकिन तेज बारिश के चलते थाने के मेन गेट से अंदर कार्यालय तक पानी लबालब भरा था।

जिसके बाद एसपी सिटी थाने के गेट से ही लौट गए। उन्होंने इंस्पेक्टर सुभाष अत्री से फोन पर ही पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की भी फुटेज खंगाली है, ताकि कोई सुबूत हाथ लग सके।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed