{"_id":"5ea28a11b1af305cd96e6e5f","slug":"a-farmer-was-shot-dead-in-a-village-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ: किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 24 Apr 2020 12:11 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 24 Apr 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जनपद में जानी थाना क्षेत्र के भूपगढ़ी में शुक्रवार सुबह खेत पर गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची जानी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि खेत के डोल की रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
जानी क्षेत्र के भूपगढ़ी निवासी संजय (52) पुत्र कृष्णपाल सिंह शुक्रवार सुबह खेत पर गए थे। इस दौरान खेत के डोल को लेकर पड़ोसी किसान हेमंत पक्ष से विवाद हो गया। जिसके बाद कहासुनी के बाद मारपीट हुई। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पहले हवाई फायरिंग की, उसके बाद किसान संजय के सीने में गोली मार दी। किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: विद्युत कर्मी की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटे पुलिस अफसर
विज्ञापन
सूचना पर सीओ सरधना पंकज सिंह और जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस के सामने ही रोते- बिलखते हुए आरोपियों पर धमकी देकर हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की।
एसपी देहात अविनाश पांडे का कहना है कि अभी तक की जांच में आया है कि रंजिश में हत्या को अंजाम दिया गया है। एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/