फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants shot an electrical employee during Lockdown in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: विद्युत कर्मी की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटे पुलिस अफसर

Fri, 24 Apr 2020 01:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Miscreants shot an electrical employee during Lockdown in Muzaffarnagar
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में छपार थाना क्षेत्र अंतर्गत बृहस्पतिवार शाम बसेड़ा बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी की बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी अंकित (26) पुत्र ओमदत्त पांचाल छपार क्षेत्र के गांव बसेड़ा स्थित बिजलीघर में काम करता था। बृहस्पतिवार शाम वह ड्यूटी पूरी कर बाइक से बसेड़ा-भोकरहेड़ी मार्ग से होते हुए घर सिकंदरपुर लौट रहा था। जैसे ही वह बसेड़ा चौकी के पास स्थित एक पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा, तभी सड़क किनारे पहले से घात लगाए खड़े दो युवकों ने उस पर गोली चला दी। पीठ में गोली लगते ही अंकित जमीन पर गिर गया, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। गोली चलने पर मौके पर ग्रामीण पहुंचे। बसेड़ा चौकी पर पुलिस को खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावरों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


उधर, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। बिजली कर्मी की हत्या की खबर पाकर एसपी सिटी सतपाल अंतिल और सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार जिला चिकित्सालय पहुंचे और सीओ सदर कुलदीप सिंह ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों के आने पर पूछताछ के बाद कुछ जानकारी मिलेगी। देर रात तक इस संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed