फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A couple ate poisonous substances in room of hotel in Meerut and the young woman died

लॉकडाउन में शुरू हुई प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, प्रेमी युगल ने होटल के कमरे में उठाया ये कदम

Tue, 16 Mar 2021 03:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Mar 2021 03:06 PM IST
सार

  • मेरठ के शास्त्री नगर में युगल ने जहरीला पदार्थ खाया, प्रेमिका की मौत
  • लॉकडाउन में फेसबुक से शुरू हुई थी प्रेम कहानी, होटल के कमरे में हुआ अंत

विज्ञापन
A couple ate poisonous substances in room of hotel in Meerut and the young woman died
अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में शास्त्री नगर स्थित एक होटल में प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। मूल रूप से सोनीपत निवासी मोनू सामी (21 वर्ष) पुत्र सुल्तान का मेरठ में ननिहाल है। मोनू का लिसाड़ी गेट जाकिर कॉलोनी निवासी सुमाइला (21 वर्ष) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

विज्ञापन


बताया गया कि सोमवार को दोनों घर से फरार हो गए थे। शाम करीब छह बजे शास्त्री नगर स्थित पीवीएस मॉल के समीप होटल में दोनों ने एक कमरा बुक कर लिया। यहां दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। होटल कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर मेडिकल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर सुमाइला की मौत हो गई, जबकि मोनू की हालत गंभीर बनी हुई है।  
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के परिजनों का पता लगाया और उनको इस घटना की जानकारी दी। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होटल के कमरे की भी तलाशी ली जा रही है। सुसाइड नोट अभी नहीं मिला है। दोनों ने जहर का सेवन क्यों किया, इसकी जांच की जा रही है। युवक की हालत में सुधार होते ही बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेमिका के साथ पति को रंगे हाथ पकड़ा, फिर दोनों के बीच जमकर हाथापाई, देखिए तस्वीरें

लॉकडाउन में फेसबुक से शुरू हुई थी प्रेम कहानी, होटल के कमरे में हुआ अंत
हरियाणा के मोनू की लिसाड़ी गेट की युवती से लॉकडाउन में फेसबुक से प्रेम कहानी शुरू हुई। दोनों ने एक-साथ मरने की ठान ली। ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच में पुलिस जुट गई। दोनों के परिवार से देर रात तक पुलिस जानकारी लेने में लगी हुई थी।

अलग-अलग समुदाय से होने के बावजूद भी युवती मोनू के साथ शादी करने को तैयार थी। मोनू का ननिहाल मुंडाली थाना क्षेत्र के मेगराजपुर गांव में है। सोमवार को दोनों मिलने के लिए होटल में आए थे। दोनों के बीच क्या बात हुई इसका खुलासा तो अभी नहीं हुआ है। बताया गया है कि इन दोनों की शादी से एक पक्ष को आपत्ति थी। वजह क्या रही, यह बात तो होश में आने के बाद मोनू ही बता सकता है। चर्चा तो यह भी है कि प्रेमी युगल के बीच होटल में बातचीत हुई, जिसको लेकर दोनों ने मरने की ठान ली। परिजनों ने प्रेम-प्रसंग की जानकारी से इनकार किया है। 

हमें एक बार बताता तो...
मोनू के मामा ने पुलिस को बताया कि वह अपने तीन बहन भाइयों में सबसे छोटा है और कक्षा 12वीं का छात्र है। मोनू ने कभी भी इस लड़की के बारे में नहीं बताया अगर वह हमें बता देता तो शायद यह नौबत नहीं आती। क्या बात हुई और किस वजह से जहर खाया, यह बात तो मोनू ही बता सकता है।

एक महीने में 30 मौत
एक माह में 30 से ज्यादा लोगों ने खुद ही जान दी है। गंगानगर में तीन, कंकरखेड़ा में तीन, पल्लवपुरम में चार, दौराला में तीन, परतापुर में चार, देहली गेट में तीन, मेडिकल में तीन, ब्रह्मपुरी में तीन, कंकरखेड़ा में चार समेत अलग-अलग थाना क्षेत्र में 25 से ज्यादा लोगों ने खुदकुशी की। पुलिस का कहना है कि 13 अक्टूबर को गंगा नगर स्थित ईशापुरम में अधिवक्ता ओमकार सिंह ने फांसी लगाकर जान दी थी। उसके बाद से खुदकुशी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed