{"_id":"5b3699a94f1c1bee388b46fd","slug":"91530304937-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिसाड़ी पहुंचे सोमेंद्र बोले गिरफ्तार करें जॉनी के हमलावर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिसाड़ी पहुंचे सोमेंद्र बोले गिरफ्तार करें जॉनी के हमलावर
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। लिसाड़ी गांव में पलायन के पोस्टर लगाने का मामला तूल पकड़ रहा है। शुक्रवार को गांव पहुंचे भाजपा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने पीड़ित दुकानदार जॉनी और ग्रामीणों से बात की। विधायक ने कहा कि आरोपी पक्ष खुद को बचाने के लिए ये सब करा रहा है। उन्होंने इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी से दुकानदार के हमलावरों की गिरफ्तारी करने को कहा।
विधायक के अनुसार जॉनी और ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पक्ष मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाकर क्रॉस केस कराने की कोशिश में है, ताकि बाद में फैसले का दबाव बनाया जा सके। इसी दौरान वहां पहुंचे इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय से विधायक ने कहा कि आरोपी पक्ष पलायन की धमकी देकर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। वह क्रॉस केस और बाकी आरोपियों को गिरफ्तारी से बचाना चाहता है। पुलिस बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच करें। और दुकानदार पर हमले के बाकी चार आरोपी भी जल्द गिरफ्तार किए जाएं। इस दौरान भाजपा नेता डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, अमरीश चपराना सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी का कहना था कि पुलिस शुरू से ही निष्पक्ष जांच कर रही है। किसी के दबाव में काम नहीं होगा।
पुलिस कार्रवाई करे
भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने भी ब्रह्मपुरी थाने पहुंचकर जॉनी के हमलावरों की गिरफ्तारी कराने की मांग की। कहा कि इस मामले में आरोपी पक्ष गांव में बैनर लगवाकर मामले को सांप्रदायिक तूल देने की कोशिश कर रहा है। पुलिस बिना किसी दबाव के काम करे।