फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सात बच्चों की मां बच्चों को छोड़कर हुई प्रेमी संग फरार

सात बच्चों की मां बच्चों को छोड़कर हुई प्रेमी संग फरार

Sat, 30 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सात बच्चों की मां बच्चों को छोड़कर हुई प्रेमी संग फरार
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला प्रेमी के साथ घर से चली गई। उसके पति ने थाने पर दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 14 साल पहले हुई थी। उसके सात बच्चे हैं। उसकी पत्नी का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर हमारे बीच रोजाना विवाद होता था। लेकिन पत्नी नहीं मानी। चार दिन पूर्व उसकी पत्नी प्रेमी के साथ निकल गई। जाते समय घर से करीब दो लाख रुपये के जेवर और 50 गज के प्लॉट के बैनामे के कागज भी ले गई। यह बैनामा उसने हाल ही में पत्नी के नाम कराया था।
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य युवक ने थाने पहुंचकर चार युवकों पर पत्नी का बहला फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। दी गई तहरीर में बताया कि उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी पत्नी घर से करीब 50 हजार के जेवर लेकर निकल गई। उसने अपनी ससुराल पता किया तो वह वहां नहीं पहुंची थी। बाद में पता चला कि पड़ोस में रहने वाले चार युवक उसे बहला फुसलाकर ले गए। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि दोनों मामलों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed