फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   याकूब के बेटे के खिलाफ कोतवाली में हंगामा, बखेड़ा

याकूब के बेटे के खिलाफ कोतवाली में हंगामा, बखेड़ा

Mon, 25 Jun 2018 02:52 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
याकूब के बेटे के खिलाफ कोतवाली में हंगामा, बखेड़ा
मेरठ। पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के पुत्र पर एक बार फिर मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। सोहराब गेट निवासी पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाने में हंगामा करते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। इस दौरान पीड़ित ने थाने के सामने केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश भी की। पुलिस अफसरों ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना अंतर्गत सोहराब गेट निवासी बिलाल पुत्र इकबाल ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले हाजी याकूब कुरैशी का बेटा भूरा आए दिन पड़ोस में धमकी देता है। रविवार देर शाम उसके पिता इकबाल घर के बाहर खड़े थे। तभी भूरा अपनी गाड़ी को तेजी से लाया और लापरवाही से चलाते हुए पिता को साइड मार दी। इस पर जब भूरा से गाड़ी तेज चलाने से मना किया तो भूरा ने गालीगलौज करते हुए धमकी दी। आरोप है कि उसके कुछ देर बाद आरोपी भूरा अपने साथ गार्ड और अन्य युवकों को लेकर घर में घुस गया और धमकी देते हुए परिवार के लोगों से मारपीट कर दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर परिवार के लोगों को पीटा। आरोपी ने उसकी मां के गले से चेन लूट ली और मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। बिलाल का आरोप है कि उसके पिता को कत्ल करने की धमकी दी। हमले में इंतजार और बिलाल घायल हो गये। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पड़ोस का विवाद बताकर कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी चर्चाओं में रहे
एसपी सिटी का कहना है कि बसपा सरकार के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी पहले भी चर्चाओं में रहे हैं। पूर्व में सिपाही चहन सिंह को चांटा मारना और उसके बाद एक सीओ को विधानसभा चुनाव में धमकी देना चर्चा में रहा था। आठ माह पहले याकूब कुरैशी की बेटी द्वारा एमपीजीएस कैंट में हंटर से शिक्षिका और बच्चों को पीटने की वीडियो वायरल हुई तो लखनऊ तक मामला गूंजा था। उसके बाद याकूब के बेटे भूरा पर कोतवाली में व्यापारी को धमकी देने और फायरिंग का आरोप लगा था। अब फिर से घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है।


झूठे आरोप लगा रहा है
जो व्यक्ति आरोप लगा रहा है, वह हमारे घर से बातों-बातों में बेटी का पासपोर्ट और पैसे ले गया। मेरे बेटे ने उससे पैसे और पासपोर्ट मांगा। जिसके बाद मेरे के साथ मारपीट की और फायर झोंक दिया। इससे मोहल्ले वाले गुस्से में अब कहीं उसकी पिटाई न कर दें, इससे बचने के लिए वह झूठे आरोप लगा रहा है। -हाजी याकूब कुरैशी, पूर्व मंत्री
तहरीर पर होगी जांच
पासपोर्ट बनवाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर जांच कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed