फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कुख्यातों के नाम से मांगी जा रही रंगदारी

कुख्यातों के नाम से मांगी जा रही रंगदारी

Sun, 06 May 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
कुख्यातों के नाम से मांगी जा रही रंगदारी
रंगदारी मांगने वाला लोकल के साथ अनाड़ी
विज्ञापन

मेरठ। कुख्यातों के नाम से रंगदारी मांगने का सिलसिला जनपद में चल रहा है। बडे़ अपराधी का नाम लेकर व्यापारियों को धमकी दी जाती हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में रंगदारी मांगने वाला बदमाश लोकल है। वह अनाड़ी इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि उसे नहीं मालूम कि दोनों कुख्यात अलग-अलग जेलोें में बंद हैं।
20 लाख की धमकी भरी चिट्ठी मोनू जाट और सुमित जाट के नाम से आई है। लेकिन शायद चिट्ठी भेजने वाले बदमाश को पता नहीं कि मोनू जाट बागपत की जेल में और सुमित जाट डासना गाजियाबाद की जेल में काफी दिनों से बंद है। पुलिस अफसरों के अनुसार चिट्ठी भेजने वालों को किठौर की भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी है। क्योंकि उसने चिट्ठी में लिखा कि रंगदारी का पैसा कहां पहुंचाना है। उसने व्यापारी विपिन कंसल के घर के बारे में भी लिखा कि वह चिट्ठी वहां भी भेज सकता था। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। सवाल उठता है कि आखिर व्यापारी से कौन रंगदारी वसूलना चाहता है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी ऐसी वारदात
मोनू जाट के नाम से सिविल लाइन क्षेत्र में एक डेयरी संचालक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। दहशत बैठाने के लिए उसकी डेयरी पर हवाई फायरिंग भी हुई थी। क्राइम ब्रांच व सिविल लाइन पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा था। जिसमें एक सिंगर था, जिसने पैसे की जरूरत के लिए रंगदारी मांगी थी। इससे पहले सरूरपुर में मोनू जाट के नाम से रंगदारी मांगी गई थी। उसमें भी पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा था। जिनका कुख्यातों से कोई लेना देना नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
- अपराधियों के नाम की जानकारी के बाद भेजी चिट्ठी
- पुलिस की जांच में चिट्ठी भेजने वाला अनाड़ी युवक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed