फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सात गोवंशों को लगाए जहरीले इंजेक्शन, हंगामा

सात गोवंशों को लगाए जहरीले इंजेक्शन, हंगामा

Sat, 21 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
सात गोवंशों को लगाए जहरीले इंजेक्शन, हंगामा
सात गोवंशों को लगाए जहरीले इंजेक्शन, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित मेवला क्रासिंग के पास शुक्रवार शाम सात गोवंशों को जहरीले इंजेक्शन लगा दिए गए। गोवंश बेहोश मिलने की सूचना पर पहुंचे भाजपा नेताओं ने हंगामा कर दिया। ब्रह्मपुरी पुलिस ने पशुओं का निजी चिकित्सक से इलाज कराया।
ब्रह्मपुरी थाना अंतर्गत मेवला क्रासिंग के पास कृषि विभाग का ऑफिस है। ऑफिस के पास दो गोवंश बेहोशी की हालत में पड़े मिले। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। कुछ दूरी पर लोगों ने देखा कि पांच गोवंश और बेहोश मिले। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता दीपक शर्मा ने पुलिस अफसरों को सूचना दी। जिसके बाद इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय मौके पर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने पशु अस्पताल के चिकित्सकों को गोवंश के बेहोश होने के बारे में बताया। लेकिन कोई भी सरकारी चिकित्सक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने इंस्पेक्टर से कहा कि गोवंश को जहरीला इंजेक्शन देने वाला गिरोह शहर में काम कर रहा है। पहले भी कई घटनाओं में गोवंश की मौत हो चुकी है। गोवंश की मौत होने पर उन्हें उठाकर कटान के लिए ले जाता है। टीपीनगर और लालकुर्ती में एक साल में बीस से अधिक गोवंश की मौत हो चुकी है। पशु चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि जांच में सामने आया कि गोवंश को जहरीला इंजेक्शन लगाया गया है। जिन्हें समय से इलाज न मिलता तो मौत हो सकती थी। हंगामा करने वालों में अनुज राजपूत, राजू दूधिया, संदीप, रोमी रस्तौगी, नितिन, अनूप, चेतन मुदगल, करन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
मेवला क्रासिंग स्थित कृषि विभाग के ऑफिस के पास बेहोश मिले गोवंश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed