फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कुख्यात कर रहे हथियार सप्लाई

कुख्यात कर रहे हथियार सप्लाई

Thu, 22 Mar 2018 02:15 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
कुख्यात कर रहे हथियार सप्लाई
पिस्टल और रिवाल्वर सप्लाई करते हैं कुख्यात
विज्ञापन

गजेंद्र चौधरी
मेरठ। वेस्ट यूपी में क्राइम का ट्रेंड बदलने लगा है। बदमाश अधिकांश बड़ी वारदातों में तमंचे से ज्यादा पिस्टल और रिवाल्वर का इस्तेमाल करने लगे हैं। बदमाशों को पिस्टल, रिवाल्वर कुख्यात उपलब्ध कराते हैं। मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर समेत मेरठ जोन के कई जिलों में कई घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया। जिसमें बदमाशों ने बताया कि हथियार कुख्यातों ने दिलाए थे। हथियार देने वाले कई कुख्यात अब एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की रडार पर है। पुलिस के मुताबिक कई कुख्यात अब क्राइम से ज्यादा हथियारों की सप्लाई करते है। उसी के तहत पुलिस कई कुख्यातों को साजिश का मुल्जिम बनाती है।
क्राइम छोड़ा पर हथियार नहीं
पुलिस के मुताबिक जेल में बंद योगेश भदौड़ा, उधमसिंह, सारिक, सलमान समेत एक दर्जन कुख्यात बदमाश अलग अलग जेल में बंद है। इन कुख्यातों ने क्राइम छोड़ दिया, लेकिन हथियारों के बारे में उनको सबसे ज्यादा जानकारी है। कहां कितने पैसे में हथियार मिलते है, इसकी तमाम जानकारी उनको है। इसके चलते कई बार पुलिस हत्या, रंगदारी जैसे मुकदमे में उनको साजिश रचने का मुल्जिम बनाती है। पुलिस का मानना है कि पिस्टल व रिवाल्वर बनाने वाले से इन कुख्यातों के अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन

25-40 हजार तक पिस्टल की कीमत
इन बदमाशों ने पिस्टल, रिवाल्वर की कीमत 25 से 40 हजार तक रखी है। जेल में बंद कुख्यातों के करीबी से बदमाश संपर्क करते व आसानी से हथियार खरीद लेते है। कई बदमाश हथियार लेने के लिए जेल तक भी कुख्यात से मुलाकात करने जाते है। इसका खुलासा भी पुलिस कई बार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ की रडार पर
वेस्ट यूपी में हथियारों की सप्लाई काफी बढ़ गई है। छोटी छोटी बातों पर फायरिंग होना अब आम हो गया है। इसको लेकर पुलिस अधिकारी भी गंभीर है। हथियार उपलब्ध कराने वाले कुख्यात अब एसटीएफ और क्राइम ब्रांच के रडार पर है। पांच कुख्यात के नाम पता चले है, जिनके खिलाफ पुलिस सुबूत तलाश रही है।
भाड़े पर भी देते हथियार
हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले कई शूटरों को भाडे़ पर पिस्टल और रिवाल्वर भी यह कुख्यात उपलब्ध करा देते है। बताया जा रहा है कि कई शूटर मोबाइल इस्तेमाल नहीं करते। वारदात करने के बाद हथियार वापस कर देते है। जिसके चलते पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाती और फिर दूसरी वारदात हो जाती है।
कुख्यात ने डबल मर्डर में दी थी पिस्टल
पुलिस का मानना है कि सोहरका गांव में चश्मदीद गवाह भोलू और निछत्तर कौर की हत्या में आरोपी विकास जाट, मांगे उर्फ विनय समेत तीनोें बदमाशों को एक कुख्यात ने तीन पिस्टल दी थी। पुलिस ने रिमांड के दौरान भी सुशील मूंछ के बेटे टोनी से पिस्टल उपलब्ध कराने के बारे में पूछताछ की है।

कोट
कई वारदातों में कुख्यातों द्वारा पिस्टल और रिवाल्वर उपलब्ध कराने की बात सामने आई है। कई मुकदमे में साजिश के आरोपी भी कुख्यातों को बनाया गया है। अब पुलिस इन कुख्यातों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। -मंजिल सैनी दहल, एसएसपी


खास बातें:
25 से 40 हजार रुपये में उपलब्ध कराते हैं पिस्टल
कुख्यातों से छोटे बदमाश खरीदते हैं अवैध हथियार
कई कुख्यात एसटीएफ और क्राइम ब्रांच के रडार पर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed