फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मृत जानवरों के कटान पर बखेड़ा

मृत जानवरों के कटान पर बखेड़ा

Fri, 04 Aug 2017 02:30 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
मृत जानवरों के कटान पर बखेड़ा
मृत पशुओं के कटान करने वाले छुरे लेकर दौड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
लिसाड़ी गेट क्षेत्र के कमेला रोड पर फिर से मृत पशुओं का कटान शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो कटान करने वाले छुरे लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मौके से मीट और खाल बरामद कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
बृहस्पतिवार दोपहर को कमेला रोड पर कंजरों वाले पुल के आसपास काफी दुर्गंध आ रही थी। इस्माइल, हनीफ, शाहिद आदि ने बताया कि दुर्गंध नाले के पास बनी एक झुग्गी से आ रही थी। लोगों ने वहां जाकर देखा तो झुग्गी में मृत पशु पडे़ थे। कुछ लोग पशुओं का कटान कर उनकी खाल और मांस निकाल रहे थे।
विज्ञापन

लोगों ने इसका विरोध किया और कटान बंद करने को कहा। इस पर कटान करने वाले लोगों से उलझ गए। जिससे हंगामा खड़ा हो गया। वे गाली गलौज कर छुरे लेकर लोगों के पीछे दौड़ा पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही झुग्गी से मीट बरामद कर उसे दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुआ था बखेड़ा
इसी जगह कुछ दिन पहले भी कुछ लोग झुग्गी में मृत पशुओं का कटान कर मीट और खाल निकाल रहे थे। इसे लेकर खूब बवाल हुआ था। सांप्रदायिक माहौल गर्मा गया था। पुलिस ने यहां से भारी मात्रा में मृत पशुओं की खाल और मीट बरामद कर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया था।

कमाई के लालच में सेहत से खिलवाड़
मृत पशुओं का कटान करके उनका मीट शहर के होटलों में सप्लाई करके लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। उस मीट से कबाब बनाया जाता है। चिकित्सकों के अनुसार मरे हुए पशुओं के मीट से बनाए गए कबाब स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक हैं। दरअसल कुछ लोग मृत मवेशी ठेकेदारों से मरे हुए पशुओं का खरीदते हैं। इनका कटान करके हड्डी, खाल और मीट बेचकर मोटा पैसा कमाते हैं।


पुलिस ने मीट बरामद कर उसे जमीन में दबा दिया है। कटान करने वालों पर कार्रवाई के लिए मोहल्ले वालों की भी अलग राय है। कुछ लोग उन्हें गरीब बताकर कार्रवाई नहीं चाहते। इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई करेगी। धर्मेंद्र कुमार, एसओ लिसाड़ी गेट
खास बातें
कमेला रोड पर किया जा रहा था कटान, विरोध करने पर लोगों से उलझे आरोपी, हंगामा
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, मृत पशुओं का मीट बरामद कर दबाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed