{"_id":"5a89e0904f1c1bd04b8b666e","slug":"81518985360-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पत्नी को सिगरेट से दागा, तेजाब डालने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले पत्नी को सिगरेट से दागा, तेजाब डालने की कोशिश
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को सिगरेट से दागा, तेजाब डालने की कोशिश
मेरठ। लिसाड़ी गेट के समर गार्डन में एक युवक ने अपनी पत्नी को बंधक बनाकर पीटा और उसे सिगरेट से दागा। विरोध करने पर आरोपी ने बिजली की प्रेस से भी शरीर पर कई वार किए। साथ ही उस पर तेजाब डालने की कोशिश की। महिला ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गाजियाबाद के फरीदनगर निवासी महिला की शादी 12 साल पहले लिसाड़ी गेट के समर गार्डन निवासी साजिद के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते हैं। मांग पूरी न होने पर पति और अन्य ससुरालिये मारपीट करते हैं। एक साल पहले भी युवक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की कोशिश की थी। उसके बाद महिला अपने मायके चली गई। बाद में दोनों पक्षों में पंचायत बैठी। समझौता होने पर युवक पत्नी को अपने घर ले आया।
महिला का आरोप है कि शनिवार रात उसके पति ने उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और उसकी हत्या की कोशिश की। बचाव करने पर आरोपी ने पांच साल के बच्चे को भी फर्श पर पटक दिया। बाद में पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर जान बचाई। रविवार को पीड़िता थाने पहुंची और तहरीर दी। कहा कि यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो आरोपी पति उसकी हत्या कर देगा। महिला ने बच्चों की भी जान का खतरा जताया है। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
तेजाब भी डाल सकता है
महिला का आरोप है कि उसके पति ने घर में तेजाब भी लाकर रख रखा था। उसने उसके ऊपर तेजाब डालने की कोशिश की। यदि पड़ोस के लोग नहीं पहुंचते तो उसका वह उसके ऊपर तेजाब डाल देता।