फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला इंस्पेक्टर ने चोरी का आरोप लगाकर नौकरानी को पीटा

महिला इंस्पेक्टर ने चोरी का आरोप लगाकर नौकरानी को पीटा

Fri, 25 Aug 2017 02:23 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
महिला इंस्पेक्टर ने चोरी का आरोप लगाकर नौकरानी को पीटा
मेरठ। महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान पर बृहस्पतिवार को नौकरानी व उसकी बेटी ने गंभीर आरोप लगाए। कहा कि इंस्पेक्टर ने चोर बताकर उसको महिला थाने में बंद कराकर पीटा। तीन महीने से दो-दो हजार रुपये महिला थाने में किश्त के रूप में जमा कराए जा रहे हैं। 20 हजार रुपये एकमुश्त न देने पर इंस्पेक्टर उसे जान से मरवाने की धमकी दे रही हैं। मां-बेटी ने आईजी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर कुटी चौराहा निवासी राजकली पत्नी संतोष ने बृहस्पतिवार दोपहर आईजी रेंज रामकुमार को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर नरगिस खान के आवास शास्त्रीनगर में वह ढाई साल से नौकरी करती है। तीन महीने पहले नरगिस खान ने राजकली पर 30 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाकर महिला थाने में बंद कराया था। उसके साथ मारपीट की गई और जबरन तत्कालीन इंस्पेक्टर कंचन चौधरी के सामने हर महीने दो-दो हजार रुपये की किश्त देना तय कराया। आरोप है कि नरगिस अब एक साथ 20 हजार रुपये मांग रही हैं। मना करने पर उसने जान से मरवाने की धमकी भी दिला दी। राजकली ने परिवार की जान का खतरा बताकर आईजी से सुरक्षा और इंस्पेक्टर नरगिस खान पर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

मैडम! मुझको गोली मार दो
जिस समय राजकली और उसकी बेटी आईजी ऑफिस में शिकायत करने पहुंची थी, तभी उनकी मुलाकात इंस्पेक्टर नरगिस खान से हुई। नरगिस को देखते ही राजकली बोली कि मैडम मुझको गोली मार दो। यह सुनते ही नरगिस सन्न रह गईं और बोली तू यहां क्या करने आयी है। इतना कहकर नरगिस खान वहां से लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारे आरोप गलत
एसएसपी ऑफिस स्थित शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात इंस्पेक्टर नरगिस खान का कहना है कि राजकली ने मेरे मकान से 30 हजार रुपये और एक घड़ी चोरी की थी। जिसकी शिकायत तत्कालीन एसएसपी जे. रविंदर गौड़ से की गई थी। लेकिन राजकली माफी मांगने लगी और हर महीने किश्तों पर पैसा देने की बात कहने लगी। इंस्पेक्टर महिला थाने के सामने बातचीत हुई थी। मारपीट व धमकी देने के आरोप गलत हैं।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
आईजी रेंज रामकुमार ने इस संबंध में कहा कि एक महिला ने इंस्पेक्टर नरगिस खान की शिकायत की है। इस मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed