{"_id":"5b7f178142c792465c2c9eb3","slug":"71535055745-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध चाकू से किशोरी पर हमला, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध चाकू से किशोरी पर हमला, फायरिंग
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के विरोध पर चाकू से किशोरी पर हमला, फायरिंग
मुरादनगर। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी पर हमला किया और उसके मकान के बाहर कई राउंड फायरिंग की। पीड़िता के परिजनों ने पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से कालोनी में तनाव का माहौल है। आरोपियों में पालिका का पूर्व सभासद और उसके दो भाई भी शामिल हैं।
एक कालोनी में व्यक्ति परिवार सहित रहता है। बुधवार सुबह उसकी 16 वर्षीय बेटी घर में मां के साथ थी। आरोप है कि इसी बीच सहबिस्वा निवासी साबुद्दीन ने किशोरी का नाम लेकर उसे बुलाया। किशोरी के गेट खोलते ही आरोपी ने जबरन उसे बाइक पर बैठाने की कोशिश की। शोर मचाने पर मौके पर लोगों को आता देखकर आरोपी ने चाकू से किशोरी पर हमला कर दिया, लेकिन वह बच गई। कालोनी के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। आरोपी ने फोन कर साथियों को बुला लिया। मौके पर अपने साथियों के साथ मिलकर साबुद्दीन ने किशोरी के मकान पर धावा बोल दिया और परिजनों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, किशोरी के मकान के बाहर कई राउंड फायरिंग भी की। फायरिंग से कालोनी में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसओ लक्षेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद साबुद्दीन, मुन्ना अंसारी, अकबर, जहीर, छोटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। साबुद्दीन, छोटे, नगर पालिका का पूर्व सभासद मुन्ना अंसारी, यूनुस को गिरफ्तार कर लिया गया है।