फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैंट क्षेत्र में फौजी ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

कैंट क्षेत्र में फौजी ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

Sat, 30 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
कैंट क्षेत्र में फौजी ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
मेरठ। दहेज की मांग पूरी न होने पर कैंट क्षेत्र में एक फौजी ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला के मायके वालों ने फौजी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराते हुए गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। सदर बाजार थाना पुलिस ने आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अमेठी के थाना मोहनगंज के गांव पूरे दिखतन निवासी रणबहादुर सिंह ने अपनी बेटी सीमा (24) की शादी दिसंबर 2016 में रायबरेली के थाना सरेनी के रावतपुर कला निवासी अविनाश से की थी। अविनाश आर्मी में तैनात है और इस समय मेरठ छावनी में सिग्नल कोर में तैनात है। दंपति छावनी स्थित योगेंद्र एंकलेव में रह रहा था। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी अविनाश सीमा का शारीरिक उत्पीड़न करता था। कई बार समझाने के बावजूद दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग की जाती थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार को फौजी ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद भी आरोपी अविनाश ने मौत की सूचना नहीं दी। विवाहिता के पिता ने बताया कि अविनाश के गांव में ही उनके परिवार की लड़की की शादी हुई थी। बृहस्पतिवार रात उन्होंने सीमा की मौत का पता चला तो वह मेरठ पहुंचे और पुलिस से जानकारी ली।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर आरोपी अविनाश के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अविनाश ने दावा किया कि उसने पत्नी की हत्या नहीं की। वह तो अस्पताल में लेकर पहुंचा था, जहां उसकी मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी से मिले मायके पक्ष के लोग
शुक्रवार को महिला के मायके पक्ष के लोग एसएसपी से मिले। परिजनों ने एसएसपी से कहा कि सदर बाजार पुलिस आरोपी फौजी को बचाने की कोशिश कर रही है। पहले तो रिपोर्ट देरी से दर्ज की। अब कहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट न बदलवा दे। जिसके बाद एसएसपी ने एसपी क्राइम को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही महिला की मौत का कारण पता चल सकेगा। उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed