फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस की सलाह, तमंचे से सुरक्षा करे गवाह

पुलिस की सलाह, तमंचे से सुरक्षा करे गवाह

Fri, 02 Feb 2018 03:12 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की सलाह, तमंचे से सुरक्षा करे गवाह
मेरठ। बृहस्पतिवार दोपहर के 1:30 बजे थे। दो युवक अपनी मां के साथ एसएसपी के सामने पहुंचे। बोले, मैडम हमारे भाई की हत्या हो चुकी है, जिसमें हम तीनों चश्मदीद गवाह हैं। छह फरवरी को गवाही है। हत्यारोपी धमकी दे रहे हैं कि गवाही दी तो सोहरका जैसी घटना कर देंगे। पुलिस के पास जाते है तो वह तमंचे से खुद की सुरक्षा करने की सलाह देती है। यह सुनते ही एसएसपी ने एसओ सरूरपुर को हड़काते हुए गवाहों को सुरक्षा देने को कहा।
विज्ञापन

थाना पुलिस अब चश्मदीद गवाहों को अवैध तमंचे रखकर खुद सुरक्षा करने की सलाह दे रही है, जो कहीं न कहीं गवाहों की सुरक्षा को अनदेखा कर रही है। पीड़ित पक्ष दहशत में है। उनका कहना है कि अगर सुरक्षा नहीं मिली तो उनके साथ अनहोनी हो सकती है। एसएसपी के कहने के बाद भी पीड़ित परिवार को शाम तक सुरक्षा मुहैया नहीं हुई। यह आलम तब है, जब इस वारदात में 50 हजार का इनामी सुमित जाट भी शामिल था, जोकि जेल में बंद है। बाकी चार नामजद आरोपी जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन

यह हुई थी घटना
50 हजार के इनामी रहे सुमित जाट ने चार साथियों के साथ मिलकर 13 जुलाई 2017 को सरूरपुर के हसनपुर रजापुर गांव में चेतन की हत्या कर दी थी। जिसमें सभी आरोपी जेल गए थे। इस हत्याकांड में चेतन के दोनों भाई मितन व रवि और मां सावित्री चश्मदीद गवाह हैं। पीड़ित पक्ष के अनुसार नामजद आरोपी सुजीत, अशोक, संजय और प्रकाश एक माह पूर्व जमानत पर छूटे हैं, जो समझौता न करने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। केस में एक फरवरी को गवाही होनी थी। अब तारीख छह फरवरी लगने पर पीड़ित परिवार एसएसपी से सुरक्षा मांगने पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी पुलिस कहां
चश्मदीद मितन ने बताया कि सरूरपुर पुलिस सलाह देती है कि तमंचे रखा करो। इतनी पुलिस कहां है जो हर गवाह के साथ घूमेगी। कई बार शिकायत करने के बाद एक निहत्था होमगार्ड गांव में दो दिन रुका था।

वो वीडियो तो देखी होगी
चश्मदीद सावित्री की उम्र 60 के आसपास है। सावित्री ने बताया कि आरोपी धमकी दे रहे हैं कि परतापुर के सोहरका गांव में हत्या की वीडियो तो देखी होगी। गवाही दी तो उनके साथ ऐसा हो सकता है। सावित्री ने चेतावनी दी कि अगर सुरक्षा नहीं मिली तो वह अब आत्मदाह कर लेगी।
खास बातें:
- जान का खतरा बताकर एसएसपी से मिले तीन गवाह
- बोले, सोहरका जैसी घटना करने की मिल रही धमकी
- हसनपुर रजापुर गांव के एक परिवार ने मांगी है सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed