फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वाणिज्य कर विभाग की टीम पर हमला

वाणिज्य कर विभाग की टीम पर हमला

Wed, 06 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग की टीम पर हमला
गंगानगर। वाणिज्य कर विभाग की टीम पर मंगलवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान आधा दर्जन लोगों ने हमला बोल दिया। विभाग के गाड़ी चालक को बुरी तरह पीटा गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट निवासी दानिश वाणिज्य कर विभाग में गाड़ी चालक है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वाणिज्य कर अधिकारी विनोद कुमार, सिपाही जयकांत, सेवक रविकांत मवाना रोड पर सैनी गांव के पास माल से लदे वाहनाें की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान शहर की तरफ से आए एक ट्रक को रोका गया। ट्रक चालक ने ट्रांसपोर्टर को फोन कर चेकिंग के बारे में बताया। दानिश का आरोप है कि कुछ देर बाद ही नजदीकी एक ट्रांसपोर्टर के ऑफिस से आए आधा दर्जन लोगों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। चेतावनी दी कि यहां आरटीओ, सेल्स टैक्स और पुलिस किसी की भी चेकिंग करने की हिम्मत नहीं है। पीड़ित चालक ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
खास बात
- मवाना रोड सैनी गांव के पास टीम ने चेकिंग के लिए रोका था ट्रक
- एक ट्रांसपोर्ट ऑफिस से पहुंचे आधा दर्जन लोगों ने की मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed