{"_id":"59f79b674f1c1bec538ba2a9","slug":"71509399399-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
100
Updated Tue, 31 Oct 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म, अस्पताल में मौत
मेरठ/जानी। जानी क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात हुई सनसनीखेज घटना ने समाज को शर्मसार कर दिया। शराब के नशे में धुत युवक ने 100 साल की वृद्धा से दुष्कर्म किया। वृद्धा को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामला दो बिरादरी से जुड़ा होने पर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
एसपी देहात राजेश कुमार ने सोमवार दोपहर दो बजे पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे की है। 100 साल की यह वृद्धा बीमार चल रही थी और चलने-फिरने में भी असमर्थ थी। बीमारी के चलते वह बेहोशी की हालत में सोई हुई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव का रहने वाला युवक अंकित पूनिया (27 वर्ष) शराब के नशे में वृद्धा के कमरे में पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस बीच शोर सुनकर वृद्धा का पोता और परिवार के अन्य लोग जाग गए। घेराबंदी होने पर आरोपी युवक परिजनों से हाथापाई कर मौके से भाग निकला। परिजनों ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम पर दी। सूचना पर एसओ जानी पीसी शर्मा और सीओ सरधना संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस से वृद्धा को बेहोशी की हालत में जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
हिंडन पुल के पास से गिरफ्तार
इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। दोनों बिरादरी के लोग आमने-सामने आ गए। थाने में भी दोनों पक्षों के लोगों के बीच पुलिस की मौजूदगी में तीखी झड़प हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी अंकित को सोमवार दोपहर करीब एक बजे जानी क्षेत्र में हिंडन पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसको मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
हत्या की धारा भी लगी
एसपी देहात ने बताया कि वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वृद्धा के पोते की तहरीर पर आरोपी अंकित पूनिया पुत्र स्व. सतेंद्र सिंह के खिलाफ हमला करने की नीयत से घर में घुसने, दुष्कर्म करने और हत्या की धारा के अलावा एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी अंकित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
बेहद नाजुक थी वृद्धा की हालत:
एसपी देहात ने बताया कि वृद्धा काफी बीमार चल रही थी। बीमारी के कारण उसके शरीर की खाल भी गल गई थी। उम्र के इस अंतिम पड़ाव में मौत से लड़ रही थी। मेडिकल रिपोर्ट में पुलिस ने दुष्कर्म की पुष्टि होने की बात कही है।