{"_id":"59ab259f4f1c1b3e738b4e6f","slug":"71504388511-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागृति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जागृति
Updated Sun, 03 Sep 2017 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार स्थित एक घर में शनिवार रात सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो गया। कॉलोनी के लोगों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दूसरे समुदाय के छह युवकों को दबोच लिया। इस दौरान दो युवती और एक महिला भी घर से मिलीं। भाजपा नेताओं ने थाने का घेराव कर हंगामा किया।
पुलिस के अनुसार जागृति विहार स्थित एक स्कूल के पास पश्चिम बंगाल का एक परिवार किराए पर रहता है। शनिवार रात करीब 11:30 बजे एक्टिवा से जाकिर कॉलोनी निवासी छह युवक ईद की पार्टी के बहाने पहुंचे। आरोप है कि युवक एक घर में अंदर घुस गये। घर में दो युवतियां और एक विवाहिता मौजूद थी। इस बीच कंट्रोल रूम को सूचना पर यूपी 100 पुलिस और मेडिकल थाने के एसएसआई जयंत सिंह पहुंच गये। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सभी युवकों को पकड़ लिया। इस दौरान दो युवती भी एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिलीं।
एसओ मेडिकल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राजू, सुहेब, मोबीन, शहनवाज, सरताज और इमरान जाकिर कालोनी लिसाड़ी निवासी हैं। जिनके खिलाफ तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, सूचना पर भाजयुमो नेता वीनस शर्मा, रोमी शर्मा, सुरेंद्र सिंह, विशाल मोहन रस्तौगी, अनिल चौधरी, रविंद्र मलिक, जयकरण, दीपक आदि पहुंचे और पुलिस का घेराव कर आरोपियों के साथ मारपीट करने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। एसपी सिटी मानसिंह चौहान के अनुसार पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी की गई। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बाहरी युवकों का रहता था आना- जाना:
जागृति विहार और सोमदत्त विहार के लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस को बताया कि आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध थी। जो एक्टिवा और बाइक कुछ दूरी पर खड़ी कर घर में पहुंचे थे। भाजपा नेताओं का कहना है कि एक होटल मालिक ने इस मकान को किराए पर दिला रखा है। यहां बाहरी युवकों का आना-जाना लगा रहता था।
हमें तो कॉल कर बुलाया:
पकड़े गये आरोपियों ने पुलिस से कहा कि ईद मनाने के बहाने एक दोस्त ने कॉल कर उन्हें बुलाया था। पकड़े जाने के बाद माफी मांगते रहे। पड़ोस के लोगों ने बताया कि बाहरी युवतियां भी यहां रात में आती थीं।