{"_id":"597cfa464f1c1bf8358b4676","slug":"71501362758-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम सड़क पर रखा, महिला थाने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम सड़क पर रखा, महिला थाने पर हंगामा
Updated Sun, 30 Jul 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। महिला थाने के बाहर सड़क पर शनिवार दोपहर दो माह के मासूम को रखकर लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप था कि महिला पुलिस ने उनको थाने में नहीं बैठने दिया। जबकि आगंतुक कक्ष फरियादियों के लिए है।
फलावदा की एक युवती एक सप्ताह पूर्व प्रेमी के साथ चली गई थी। बरामदगी के बाद वह महिला थाने लाई गई थी। शनिवार को उसे सुपुर्दगी में लेने के लिए परिजन महिला थाने पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने आगंतुक कक्ष में बैठे परिजनों को भगा दिया। जिस पर गुस्साए परिजनों ने मासूम को थाने के गेट पर रखकर हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना कि आगंतुक कक्ष खाली था। वहां पंखा चल रहा था। लेकिन कोई नहीं बैठा था, बावजूद उन्हें नहीं बैठने दिया। हंगामा होने पर वहां से गुजरते लोगों की भीड़ लग गई। एसओ महिला थाना रश्मि चौधरी का कहना कि वह दिन भर शिक्षामित्रों के धरना प्रदर्शन में कमिश्नरी पर थीं। इसकी जानकारी मिली थी, जांच कराई जाएगी। थाने में महिला दरोगा ने इस हंगामे के बारे में उनको नहीं बताया।