फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सोते समय हुए युवक संदिग्ध हालत में युवक की मौत का मामला:

सोते समय हुए युवक संदिग्ध हालत में युवक की मौत का मामला:

Thu, 30 Aug 2018 05:52 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
सोते समय हुए युवक संदिग्ध हालत में युवक की मौत का मामला:
कब्र से निकाला सलमान का शव, पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर के फजलगढ़ गांव में सोते समय एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। बाद में परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर ममेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसडीएम के निर्देश पर बुधवार को भोजपुर पुलिस ने युवक का शव कब्र निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

फजलगढ़ निवासी सलमान पुत्र जफरूद्दीन 17 अगस्त को अपने ममेरे भाई आसू पुत्र इकबाल निवासी रघुनाथपुर जानी मेरठ के साथ सो रहा था। तभी सलमान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने 18 अगस्त को समलान को दफना दिया। दो दिन बाद परिजनों ने ममेरे भाई पर हत्या की आशंका जताते हुए भोजपुर थाने में तहरीर दी। 25 अगस्त को ममेरे भाई आसू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बुधवार को एसडीएम पवन अग्रवाल के निर्देश पर तहसीलदार राजबहादुर सिंह की मौजूदगी में भोजपुर पुलिस ने सलमान का शव कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा। भोजपुर थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed