फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शास् त्रीनगर में महिला से लूटपाट

शास् त्रीनगर में महिला से लूटपाट

Sat, 26 May 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
शास्
त्रीनगर में महिला से लूटपाट
मेरठ। शास्त्रीनगर में शुक्रवार को दिनदहाडे़ एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट कर ली। महिला बदमाशों से भिड़ गई, जिसके बाद बदमाशों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी। घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-5 निवासी रामबाबू की पत्नी हेमानी शुक्रवार को अपनी बुआ के घर शास्त्रीनगर से ई-रिक्शा से लौट रही थी। कुटी चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से पर्स छीन लिया। महिला बदमाशों से भिड़ गई। जिसके चलते बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने महिला की कनपटी पर पिस्टल तान दी और पर्स छीनकर भाग गए। पुलिस का कहना है कि दोनों लुटेरों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने महिला को उसके घर पर छुड़वा दिया और तहरीर लिखवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed