{"_id":"5aee1bce4f1c1bed778b6d68","slug":"61525554126-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या
Updated Sun, 06 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। लिसाड़ी गेट में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर शव पंखे पर लटका दिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव चारपाई पर पड़ा मिला। आरोपी ससुराल वाले फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार पूर्वा इलाही बख्श ब्रह्मपुरी निवासी सहाना (25) पुत्री हाजी भूरे की शादी पांच साल पूर्व इकबाल नगर लिसाड़ी गेट निवासी ड्राइवर आजाद से हुई थी। आरोप है कि पति और ससुराल वाले दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक न मिलने पर सहाना का उत्पीड़न कर रहे थे। शनिवार शाम पति ने विवाहिता को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा था। जिसकी सूचना पीड़िता ने मायके पक्ष में दी थी। लेकिन मायके वालों ने रविवार को आने के लिए कहा था। आरोप है कि शनिवार रात ही ससुराल वालों ने सहाना की हत्या कर दी।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के गले पर चोट का निशान है। महिला को गला घोंटकर मारा या फांसी से मौत हुई है, यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। हो सकता है कि आरोपी हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाने की फिराक में हो। महिला के एक साल की बेटी बुशरा है। पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर रही है।