फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक्सप्रेस वे पर दो ट्रक भिड़े, चालक की मौत, एक घायल

एक्सप्रेस वे पर दो ट्रक भिड़े, चालक की मौत, एक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर दो ट्रक भिड़े, चालक की मौत, एक घायल
एक्सप्रेस वे पर दो ट्रक भिड़े, चालक की मौत, एक घायल
विज्ञापन


मुरादनगर। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर रेवड़ा रेवड़ी गांव के पास मंगलवार तड़के दो ट्रक आपस में भिड़ गये। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तड़के करीब साढ़े तीन बजे दो ट्रक आगेपीछे बागपत की ओर जा रहे थे। पीछे से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले ट्रक का चालक उसी में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक समेत दो लोगों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चालक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे की हालत भी गंभीर बनी है। प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक और घायल की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

हाईवे किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
मुरादनगर। मोरटा गांव के पास हाईवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है, लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर ङ्क्षसह ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि मोरटा मननधान मंदिर के पास हाईवे किनारे के एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की। काफी कोशिश के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि सडक हादसे में व्यक्ति की मौत हुई है। पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed