{"_id":"5c5c2c08bdec224b6317b385","slug":"51549544456-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकडे गये तीनों लुटेरों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकडे गये तीनों लुटेरों को भेजा जेल
विज्ञापन
पकडे़ गये तीनों लुटेरों को जेल भेजा
खरखौदा। बिजली बंबा बाईपास के समीप फतहउल्लापुर रोड पर नगर निगम के संविदाकर्मी से लूट करने वाले तीन बदमाशों को थाना पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने संविदाकर्मी से लूटी गई दस हजार की नकदी तमंचा व चाकू बरामद किया है।
गौरतलब है कि नगर निगम में संविदाकर्मी जाहिदपुर निवासी विकास मंगलवार शाम फतहउल्लापुर रोड से होते हुए बाइक द्वारा घर लौट रहा था। जामिया रेजीडेंसी के सामने स्कूटी व बाइक सवार पांच बदमाशों ने विकास को तमंचे के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने बीस हजार की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर तमंचे की बट से घायल कर दिया। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने जानकारी कंट्रोलरूम को दी। जानकारी पर लिसाड़ी गेट व खरखौदा पुलिस ने बदमाशों की घेराबंद कर ली थी। पुलिस ने स्कूटी सवार तीन बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश फुरकान पुत्र इरफान, सुहैल पुत्र इकराम व शारूख पुत्र यूसुफ हैं। पहलेपुलिस तीनों से कोई सामान न बरामद होने का दावा करती रही। लेकिन देररात पुलिस ने तीनों से लूटी गयी 20 की रकम में से दस हजार की रकम, दो चाकू व एक तमंचा भी बरामद करने का दावा किया। बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को तीनों को जेल भेज दिया। एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है जिसकी जल्द गिरफ्तारी की जायेेगी। रजनेश तिवारी, इंस्पेक्टर खरखौदा