फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विवाहिता को पहले ईंट से कुचला, गला घोंटकर हत्या

विवाहिता को पहले ईंट से कुचला, गला घोंटकर हत्या

Sat, 21 Jul 2018 02:52 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को पहले ईंट से कुचला, गला घोंटकर हत्या
मेरठ। टीपी नगर क्षेत्र के गोलाबढ़ में बृहस्पतिवार देर रात सनसनीखेज वारदात हो गई। एक युवक ने अपनी नवविवाहित पत्नी की नृशंस तरीके से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले पत्नी का ईंट से सिर कुचला और फिर गले में फंदा कसकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त खून से सनी ईंट और फंदा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार परतापुर थाना क्षेत्र की घाट गांव निवासी मोनम (22) पुत्री जगमाल कनोहर लाल डिग्री कॉलेज से बीए की पढ़ाई करने के साथ ही एलआईसी एजेंट थी। गांव के ही शेखर की मोनम से नजदीकी होने पर दोनों ने करीब छह माह पूर्व कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों गोलाबढ़ में किराए पर रहने लगे थे। शादी के बाद शेखर ने स्पोर्ट्स फैक्ट्री में नौकरी छोड़ दी थी। जिस पर मोनम शेखर पर नौकरी करने का दबाव बनाती थी। आरोप है कि शेखर ने घर से निकलना ही बंद कर दिया था और मोनम का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। पुलिस का दावा है कि शेखर मोनम पर शक करने लगा था, जिसको लेकर विवाद होता था।
विज्ञापन

आरोप है कि बृहस्पतिवार देर रात करीब तीन बजे शेखर ने कमरे में सो रही पत्नी के सिर में ईंट से ताबड़तोड़ वार किए। उसके बाद चुनरी से गले में फंदा बनाकर कस दिया। मौत की तसल्ली होने तक आरोपी कमरे में रहा। उसके बाद वहां से भाग निकला। शुक्रवार सुबह हत्या का पता चलने पर टीपीनगर थाने के कार्यवाहक एसओ कैलाशचंद्र और सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया मौके पर पहुंचे। कार्यवाहक एसओ ने बताया कि मोनम के पिता की तहरीर पर पति शेखर के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, शेखर के भाई रामनिवास, श्रीनिवास, अनुज, रवि, शेखर की बहन बीता, मां चंद्रकला और शेखर के बहनोई सतेंद्र के खिलाफ हत्या की साजिश रचने की धारा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहब्बत खींच ले गई मौत तक
मेरठ। मोनम और शेखर के बीच नजदीकी होने का पता परिजनों को चला था तो उन्होंने समझाने की कोशिश की थी कि एक ही गांव में यह ठीक नहीं है। इससे गांव में भी बुरा असर पड़ेगा। लेकिन दोनों की मोहब्बत इस तरह आगे आई कि परिजन भी पीछे हट गए थे। दोनों कोर्ट मैरिज कर गांव छोड़कर गोलाबढ़ में रहने लगे थे। लेकिन पता नहीं था कि ये मोहब्बत उसे मौत तक खींचकर ले जाएगी।

शक में की हत्या
हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शेखर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि युवक पत्नी पर शक करता था। जिसके चलते हत्या कर दी। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।- रणविजय सिंह, एसपी सिटी


खास बातें:
टीपीनगर में सनसनीखेज घटना, ईंट से सिर कुचलने के बाद गला घोंटा
छह माह पूर्व ही हुई थी गांव के युवक से कोर्ट मैरिज, शक करता था
एलआईसी एजेंट होने के साथ थी बीए की छात्रा, पति समेत 8 नामजद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed