फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सोतीगंज में गाजियाबाद पुलिस का छापा

सोतीगंज में गाजियाबाद पुलिस का छापा

Sat, 17 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सोतीगंज में गाजियाबाद पुलिस का छापा
पुलिस ने दी दबिश, भागा मुन्नू कबाड़ी
विज्ञापन

मेरठ।
वाहन चोरी के मामले में शुक्रवार सुबह गाजियाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सोतीगंज में मुन्नू कबाड़ी के यहां छापा मारा। इस दौरान कबाड़ी दीवार फांदकर भाग निकला। दो सिपाही उसके पीछे भागे तो उन्हें भीड़ ने घेर लिया। बाद में कबाड़ी एक धार्मिक स्थल में घुस गया और फरार हो गया।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के सोतीगंज में मुन्नू कबाड़ी का गोदाम है। पुलिस के अनुसार वाहन चोरी के मामले में कबाड़ी पहले भी जेल जा चुका है। उस पर अलग-अलग थानों में एक दर्जन मामले दर्ज हैं। चोरी के वाहन खरीदने के मामले में गाजियाबाद से वांछित चल रहा है। शुक्र वार सुबह साढ़े सात बजे गाजियाबाद की पुलिस और वहीं की क्राइम ब्रांच टीम मुन्नू कबाड़ी के यहां पहुंची। पुलिस टीम प्राइवेट गाड़ी से पहुंची थी। जैसे ही पुलिस मुन्नू कबाड़ी के यहां पहुंची एक युवक ने छत पर चढ़कर शोर मचा दिया की पुलिस मुन्नू को पकड़ने आ गई और उसके पैर में पुलिस गोली मारने की प्लानिंग बना रही है।
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही मुन्नू दीवार फांदकर भागा तो सामने गली में सादा कपड़ों में खड़े दो सिपाही उसके पीछे दौड़े पड़े। इस बीच भीड़ शोर मचाती रही। आरोपी कबाड़ी भागकर एक धार्मिक स्थल में घुस गया और फरार हो गया। इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल का कहना है कि गाजियाबाद पुलिस की दबिश की सूचना मिली थी। बाद में पुलिस टीम चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पिटने की अफवाह
सोतीगंज में पुलिस के आगे कबाड़ी के फरार होने के बाद अफवाह फैल गई कि सोतीगंज में गाजियाबाद पुलिस पिट गई। जिसके बाद पुलिस अफसरों ने भी सदर बाजार पुलिस से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed