फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शास् त्रीनगर में छेड़छाड़, घर से थाने तक धुनाई

शास् त्रीनगर में छेड़छाड़, घर से थाने तक धुनाई

Fri, 09 Feb 2018 02:52 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
शास्
त्रीनगर में छेड़छाड़, घर से थाने तक धुनाई
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर में बृहस्पतिवार दोपहर एक महिला से युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। इस बीच घर पहुंचे महिला के बेटे ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। सूचना पर यूपी 100 पुलिस भी पहुंची। आरोपी की घर से लेकर थाने तक धुनाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला का आरोप है कि कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक युवक कचहरी में अपने को मुंशी बताकर उसे फोन पर परेशान करता था। महिला ने कई बार विरोध किया तो आरोपी बार-बार नए नंबरों से कॉल करता था। कई बार आरोपी फोन पर महिला से अभद्रता कर चुका है। बृहस्पतिवार को महिला घर पर थी, इस बीच आरोपी युवक घर में घुस गया और महिला से अश्लील हरकतें कर दीं।
विज्ञापन

महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने हाथापाई कर दी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच महिला को बेटा भी आ गया। जिसके बाद आरोपी युवक को पकड़ लिया गया। महिला ने थाने में भी आरोपी युवक की पिटाई कर दी। एसओ मेडिकल सतीश कुमार के अनुसार महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन बाद में समझौता होने पर आरोपी युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed