फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परीक्षितगढ़ में हर्ष फायरिंग में दो को गोली लगी

परीक्षितगढ़ में हर्ष फायरिंग में दो को गोली लगी

Sun, 10 Sep 2017 02:51 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ में हर्ष फायरिंग में दो को गोली लगी
मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के बली गांव में शनिवार रात शादी समारोह से पहले हर्ष फायरिंग में दो युवकों को गोली लगने के बाद भगदड़ मच गई। घटना के बाद सीओ सदर देहात और एसओ परीक्षितगढ़ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बली गांव में बाबू पुत्र जर्रार के यहां शादी का कार्यक्रम चल रहा था। रविवार को बारात जानी है। शनिवार रात घर के बाहर रास्ते में टेंट लगाकर डीजे पर डांस चल रहा था। डांस में आसपास के लोग और रिश्तेदार भी शामिल थे। मिश्रित आबादी का गांव होने के चलते दोनों समुदाय के लोग भी रास्ते में ही कुर्सी डालकर बैठे हुए थे।
विज्ञापन

डीजे पर दोनोें समुदाय के युवक डांस कर रहे थे। इस दौरान जैसे ही एक युवक ने पिस्टल से फायरिंग शुरू की तो इस होड़ में एक अन्य युवक ने भी तमंचे से फायरिंग कर दी। इस दौरान बली गांव निवासी रिंकू पुत्र उग्रसेन और मोहम्मद सारिम पुत्र इस्लामुद्दीन गोली लगने से घायल हो गये। एक युवक के हाथ में तो दूसरे के पैर में गोली लगी। जबकि एक युवक की कनपटी के पास से गोली छूकर निकल गई। जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों घायलों को परिजन कार में डालकर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया। मौके पर पहुंचे परीक्षितगढ़ एसओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि फुटेज के आधार और घायल के परिजनों की तहरीर पर आरोपी असलम पुत्र इस्लामुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घायलों को इलाज कराने ले जा रहा था। लेकिन रास्ते में पुलिस की गाड़ी आती देखकर मौके से भाग निकला। वहीं, शादी समारोह में आये रिश्तेदार भी पुलिस को देखकर इधर-उधर हो गए।
हवा में उड़ा डीजीपी का आदेश:
हर्ष फायरिंग की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस अफसरों द्वारा किए गए दावे हवा में उड़ जाते हैं। डीजीपी ने सख्त निर्देश दिए थे कि हर्ष फायरिंग हुई तो उस क्षेत्र के थानेदार और सीओ जिम्मेदार होंगे।

पहले भी होती रहीं घटनाएं
आठ माह पहले खरखौदा में हर्ष फायरिंग में एक किशोर को गोली लग गई थी। जनवरी में परीक्षितगढ़ क्षेत्र में बारात में डांस करते समय एक बाराती गोली लगने से घायल हो गया। फरवरी में मवाना क्षेत्र में शादी समारोह में एक युवती को गोली लग गई थी। अप्रैल में लिसाड़ीगेट में हर्ष फायरिंग से एक युवक घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed