फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फैंटम के सामने मोबाइल लूटा, पीछा करती पुलिस ही हो गई गायब

फैंटम के सामने मोबाइल लूटा, पीछा करती पुलिस ही हो गई गायब

Fri, 25 Aug 2017 02:27 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
फैंटम के सामने मोबाइल लूटा, पीछा करती पुलिस ही हो गई गायब
मेरठ। बदमाशों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब पुलिस के सामने ही लूटपाट करने से नहीं हिचक रहे हैं। दिल्ली रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फैंटम पुलिस के सामने ही मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित के शोर मचाने पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन बाद में खुद ही गायब हो गई।
विज्ञापन

मास्टर कॉलोनी, ब्रह्मपुरी निवासी फोटोग्राफर नवीन शर्मा के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:15 बजे वे स्कूटी से दिल्ली रोड पर जा रहे थे। रामलीला मैदान के सामने धर्मकांटे के पास उन्होंने कॉल सुनने के लिए स्कूटी रोककर जैसे ही मोबाइल फोन निकाला तो बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल फोन लूटकर ले गए। कुछ ही दूरी पर फैंटम पुलिस भी खड़ी थी। शोर मचने पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन वे हाथ नहीं आए। बाद में फैंटम पुलिस वाले भी उन्हें नहीं मिले। बकौल नवीन ब्रह्मपुरी थाने में घंटों बाद उनकी तहरीर ली गई। इंस्पेक्टर सतीश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर झपटमारी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

खुद ही ट्रेस की मोबाइल की लोकेशन
पीड़ित नवीन ने बताया कि पुलिस ने घटना को गंभीरता से ही नहीं लिया। उन्होंने खुद ही मोबाइल की लोकेशन निकालवाई। सुबह 10:15 बजे मोबाइल की लोकेशन माधवपुरम की आई और वहीं मोबाइल बंद हो गया था। शाम करीब पांच बजे उसकी लोकेशन आधुनिक कांप्लेक्स में मिली। उन्होंने ही पुलिस को ये जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed