{"_id":"597f97a44f1c1b443b8b4696","slug":"51501534116-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग के साथ मोबाइल, 500 पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइविंग के साथ मोबाइल, 500 पकड़े
Updated Tue, 01 Aug 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
ड्राइविंग के साथ मोबाइल, 500 पकडे़
मेरठ। लोग सड़कों पर खतरनाक ड्राइविंग कर रहे हैं। सोमवार को जिले की सड़कों पर 500 से ज्यादा लोग वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर बात करते पकड़े गए । पुलिस ने इनका चालान काटा और नसीहत देकर छोड़ा, हालांकि बारिश के चलते ये अभियान फीका रहा। सड़क हादसे रोकने को प्रदेश सरकार के निर्देश पर इन दिनों खास अभियान चल रहा है। सोमवार को जिले भर में वाहन चलाते वक्त मोबाइल और इयरफोन का उपयोग करने वालों की धरपकड़ हुई। पुलिस ने सुबह करीब 10 बजे ये अभियान शुरू किया था। यातायात पुलिस के टीएसआई के अनुसार जिले में सिविल पुलिस ने 383 और यातायात पुलिस द्वारा 195 चालान किए गए और जुर्माना वसूला गया।