फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चाकू से गोद बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की, गिरफ्तार

चाकू से गोद बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
चाकू से गोद बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की, गिरफ्तार
चाकू से गोद बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की, गिरफ्तार
विज्ञापन


मुरादनगर। धेदा हिसाली गांव मार्ग स्थित मॉर्डन टाउन कॉलोनी में शनिवार दोपहर शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में बड़े भाई ने रात में चाकू से गोदकर छोटे भाई की हत्या कर दी। आरोपी ने लहूलुहान हालत में छोटे भाई को घर पर ही रखा। करीब सात घंटे तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
मॉर्डन टाउन कॉलोनी में शेरू सिंह व जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू अपनी मां शकुंतला, बहन सविता के साथ रहते है। दोनों भाई पुताई का काम करते है। बताया गया कि पिता आयुध निर्माणी फैक्ट्री से रिटायर्ड थे, जिनकी मौत हो चुकी है। शनिवार दोपहर दोनों भाई एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। किसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया था। बताया गया है कि शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू घर पहुंचा और गालीगलौज कर घर का सामान तोड़ने लगा। परिजनों ने रोका तो दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि शेरू ने रसोई में रखा सब्जी काटने का चाकू उठाकर जितेंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। करीब 10 मिनट तक शेरू ने जितेंद्र पर चाकू से वार किए। जितेंद्र लहूलुहान हो बेहोश कर गिर पड़ा। परिजनों ने घर में ही डॉक्टर को बुलाकर उसकी पट्टी करा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की।
विज्ञापन


सात घंटे तक तड़पता रहा लहूलुहान छोटा भाई
बताया गया कि शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे से जितेंद्र लहूलुहान हालत में घर में तड़पता रहा, परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराना उचित नहीं समझा। पूरी रात परिजनों ने उसकी सुध नहीं ली, रविवार सुबह करीब छह बजे जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। परिजन अस्पताल में भर्ती कराते तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पूर्व मृतक की पत्नी से हुई थी अभद्रता
बताया गया कि 2015 में जितेंद्र की पत्नी से हत्यारोपी ने गालीगलौज व अभद्रता की थी। मामला थाने तक पहुंचा था, लेकिन बाद में दोनों भाइयों में समझौता हो गया था। तभी से भाइयों के बीच मनमुटाव चला आ रहा था। यह भी हत्या कारण हो सकता है। बताया गया कि दोनों भाइयों में प्रापर्टी का विवाद भी चल रहा था।

पत्नी-बेटे का रोकर बुरा हाल
जितेंद्र की हत्या के बाद से उसकी पत्नी आशा और बेटे आयुष (11) के सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है, जितेंद्र की कमाई से उसका घर चलता था। वारदात वाले दिन उसकी पत्नी आशा बेटे साथ मायके मानकी गांव में थी। बताया गया है कि वह अपनी बहन सविता की शादी की तैयारी भी कर रहा था। जितेंद्र की मौत से उसकी पत्नी आशा, बेटे आयुष और मां शकुंतला का रो-रोकर बुरा हाल है।

हत्या के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी में लगा था भाई
शेरू ने छोटे भाई जितेंद्र की हत्या के बाद श्मशान में उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी। आसपास के लोगों को भाई की मौत का कारण कुछ और बताकर अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बता रहा था। किसी ने वारदात की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दोनों भाइयों के बीच हुआ था संघर्ष
फर्श और संदूक पर बिखरा खून व खून से सने कपड़े देखकर लगता है कि दोनों भाइयों में कड़ा संघर्ष हुआ होगा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही फर्श धो दिया गया, लेकिन संदूक पर खून के निशान कातिल ने छोड़े हुए थे।


बहन ने दर्ज कराई गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट
एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की बहन सविता ने अपने बड़े भाई शेरू के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रेलवे आरओबी के पास से शेरू को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में शेरू ने बताया कि शराब के नशे में दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया था। मामला मारपीट तक पहुंच गया था। गुस्से में आकर चाकू से जितेंद्र पर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed