फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नौचंदी में महिला की मौत, हत्या का शोर

नौचंदी में महिला की मौत, हत्या का शोर

Thu, 10 May 2018 03:24 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
नौचंदी में महिला की मौत, हत्या का शोर
मेरठ। नौचंदी इलाके में महिला की हत्या की सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संदिग्ध पाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रीत विहार नौचंदी निवासी प्रेमलता (58) बुधवार को अपनी बहन सुमन के साथ गढ़ गंगा स्नान करने गई थी। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। शाम को ऑटो से घर लौटते समय ऑटो की घोड़ा बुग्गी से टक्कर हो गई थी। जिसके बाद महिला को ब्रेन हेमरेज हो गया। महिला को निजी अस्पताल ले जा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रात में महिला का शव घर पहुंचा तो कुछ लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर सूचना दे दी। एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी और इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला मौके पर पहुंचे। बताया गया कि महिला के नाम पर जो मकान है उसको लेकर विवाद है। इंस्पेक्टर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed