{"_id":"5af36dfc4f1c1b3b0a8b9488","slug":"41525902844-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के साथ दिन भर एसएसपी दफ्तर बैठी महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटियों के साथ दिन भर एसएसपी दफ्तर बैठी महिला
Updated Thu, 10 May 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। पति की मारपीट से तंग एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ दिन भर एसएसपी दफ्तर में बैठी रही। शिकायती पत्र देने के बाद भी वो घर जाने को तैयार नहीं थी। पीपीके प्रभारी ने काफी प्रयासों के बाद कार्रवाई का भरोसा देकर भेजा।
कंकरखेड़ा निवासी महिला सुबह ही पुलिस कार्यालय पहुंच गई। उसके साथ उसकी दो बेटियां थीं। बताया कि उसकी शादी 2010 में हुई थी। शादी के दो साल बाद से पति मारपीट करने लगा। वो छत पर जाती तो शक की नजरों से देखता। किसी से बात करने पर भी वो शक करता। छोटी-छोटी बातों पर उसे पीटता है। नशे की लत में वो पूरा घर तबाह करने को तुला है। उसके मायके वालों को भी धमकाता है। हालांकि उसके सास-ससुर जरूर उसकी मदद करते हैं। वो इतना तंग आ गई है कि पति के साथ रहने में भी डर लगने लगा है।
महिला ने डरते हुए कहा कि उसके पति को पता चल गया कि वो पुलिस में गई थी तो वो उसे पीटेगा। इसलिए वो यही रहेगी और कहीं नहीं जाएगी। पीपीके प्रभारी रेनु सक्सेना के अनुसार महिला काफी डरी सहमी थी। उसके पास किराए तक के पैसे नहीं थे। उसके पति को डेट पर बुलाकर कार्यवाही की जाएगी। महिला को किराया देकर घर भेजा गया।