{"_id":"599f3fa04f1c1bbb1c8b45df","slug":"41503608736-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधम गैंग के पांच बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऊधम गैंग के पांच बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सरूरपुर पुलिस ने ऊधम सिंह गैंग के पांच बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गैंग का सरगना नर्सिंग का छात्र है, तो तीन बदमाश 12-12 हजार के इनामी हैं। जो देहात क्षेत्र में लूट और डकैती की लगातार वारदात कर रहे थे।
एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ सरधना डॉ. भीम कुमार गौतम ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि बुधवार रात एसओ सरूरपुर ने भूनी गांव के तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो बाइकों पर जा रहे पांच युवकों को रोकने की कोशिश की तो इन युवकों ने पुलिस पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर इन्हें दबोच लिया।
एसपी देहात के अनुसार गिरफ्तार बदमाश रविंद्र एक निजी विश्वविद्यालय में जेएनएम तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। इन पांचों के कब्जे से दो पिस्टल, तीन तमंचे, दो अपाचे बाइक और 24 हजार 200 रुपये बरामद हुए। यह रकम सरूरपुर क्षेत्र में कृष्णा फिलिंग स्टेशन व अंबिका गैस एजेंसी पर हुई लूट से संबंधित है। इसी गैंग ने 17 अगस्त को पेट्रोल पंप पर भी लूट की थी। पांचों बदमाशों पर लूट, डकैती समेत छह-छह मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान इनका साथी राजा उर्फ सलमान पुलिस पर फायरिंग करता हुआ छह साथियों के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
पैसा कमाने के लिए बनाया गैंग
एसपी देहात ने बताया कि गिरोह का सरगना रविंद्र किराए पर रहता है। उसका पिता ठेकेदार है। एक साल पहले रविंद्र करनावल निवासी ऊधम गैंग के सदस्य सोहनवीर के संपर्क में आया था। जो सात-आठ साल पहले ऊधम के साथ रहता था। ऐश की जिंदगी जीने के लिए रविंद्र और सोहनवीन ने गैंग खड़ा कर लिया। रविंद्र अपनी अपाचे बाइक की नंबर प्लेट बदलकर एक निजी विश्वविद्यालय की पार्क़िग में खड़ा करता था। कमरे पर पिस्टल और तमंचे रखकर अपने अन्य साथियों को बुलाता था। किस स्थान पर कहां और किसके साथ लूट या डकैती डालनी है इसकी प्लानिंग सोहनवीर करता था। लूट, डकैती के बाद पैसों का बंटवारा कर अपनी प्रेमिका के साथ होटल में खाना खाते थे। वहीं, सागर 12 वी फेल है, उसका पिता पीआरडी में तैनात है।
गिरफ्तार आरोपी
सोहनवीर पुत्र ईश्वर निवासी करनावल थाना सरूरपुर, शाहरुख उर्फ बावला पुत्र तरीकत निवासी मैनापूठी, रविंद्र पुत्र रतन सिंह निवासी बनथला थाना लोनी, गाजियाबाद (तीनों इनामी), आस मोहम्मद उर्फ आसू पुत्र उमरदीन निवासी मैनापुठी थाना सरूरपुर और सागर पुत्र जयकरण निवासी सरूरपुर।
सीसीटीवी फुटेज से हुई गिरफ्तारी:
एसपी देहात ने बताया कि यह गिरोह सरधना, दौराला, सरूरपुर, लावड़ आदि स्थानों पर एक दर्जन से ज्यादा वारदात कर चुका है। बीते नवंबर इसी गैंग ने दबथुवा में डाकघर में लूट की थी। पूर्व एसपी देहात एसके सिंह ने उस घटना का खुलासा कर दिया था। लेकिन इन पांचों आरोपियों ने बताया कि डाकघर पर लूट हमने की थी। एक सप्ताह पहले सरूरपुर क्षेत्र में पेट्रोल पर लूट के दौरान आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये थे। जिसके बाद एक मुखबिर ने एक आरोपी को पहचान लिया था।
खास बात:
गिरोह का सरगना नर्सिंग का छात्र, तीन बदमाश 12 हजार के इनामी
देहात क्षेत्र में कर रहे थे लूट और डकैती, गैंग के सात साथी फरार