फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कारोबारी की मौत के मामले में खामोश पुलिस

कारोबारी की मौत के मामले में खामोश पुलिस

Fri, 18 Aug 2017 02:47 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी की मौत के मामले में खामोश पुलिस
मेरठ। स्पोर्ट्स कारोबारी रजनीश सखूजा की मौत के मामले को एक सप्ताह बीत चुका है। लेकिन लालकुर्ती पुलिस की जांच चार कदम भी नहीं बढ़ी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तक भी नहीं दी। मृतक की पत्नी ने नामजद आरोपियों से जान का खतरा जताया है। आरोप लग रहे हैं कि पुलिस कार्रवाई के बजाय मामले को दबाने में लगी है।
विज्ञापन

सदर बाजार थाना क्षेत्र के दालमंडी निवासी रजनीश सखूजा (40) पुत्र अशोक सखूजा का तिरुपति प्लाजा में तीसरी मंजिल पर ऑफिस था। उनका सूरजकुंड में ग्लोबल ओरा स्पोर्ट्स प्राईवेट लिमिटेड के नाम से शोरूम है। 10 अगस्त की रात तिरुपति प्लाजा स्थित ऑफिस में रजनीश ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। रजनीश की पत्नी रितु सखूजा ने रजनीश के सौतेले पिता अशोक सखूजा और रजनीश के दो सौतेले भाइयों राजीव व संजीव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

रितु के ये आरोप
रितु सखूजा के अनुसार वह मकान के निचले हिस्से में अपनी बेटी और बेटे के साथ रह रही हैं। जबकि ऊपर के हिस्से में रजनीश के सौतेले भाई और सौतेले पिता रह रहे हैं। रितु का आरोप है कि पति की मौत के बाद उन्हें और उनके बेटे-बेटी को जान का खतरा बना हुआ है। आरोपी कभी भी कोई भी अप्रिय घटना कर सकते हैं। लेकिन पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा था
पुलिस के अनुसार रजनीश ने आत्महत्या से पहले अपने लैपटॉप में जो सुसाइड नोट छोड़ा था, उसमें लिखा था कि ‘एक बात ध्यान रखना मेरे जनाजे के बाद ऊपर वाले श्मशान घाट भी न आएं। वो आएं तो मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी’। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में ऊपर वालों का मतलब सौतेले पिता और भाइयों से है। रजनीश का सौतेले पिता और भाइयों से प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था। उन्होंने उन लोगों से कई बार बैठकर बात करनी चाही। लेकिन वह लोग इस पर राजी नहीं हुए। आरोप हैं कि उन लोगों की प्रताड़ना से परेशान होकर रजनीश ने आत्महत्या कर ली। इसके अलावा रजनीश के सौतेले भाई और पिता ने बेगमबाग के मकान पर कब्जा कर लिया। जिसको लेकर भी रजनीश परेशान रहते थे। साथ ही दाल मंडी का मकान भी रजनीश के सौतेले पिता के नाम बताया गया है। मकान के ऊपर के टॉयलेट का गंदा पानी आता था। इसका रजनीश ने विरोध किया था। रजनीश ने 50 हजार रुपये खर्च कर टॉयलेट सही कराया। लेकिन फिर भी समस्या बनी रही।
पुलिस ने लगा रखा है ताला
रितु ने आरोप लगाया कि पति की मौत के बाद तिरुपति प्लाजा स्थित ऑफिस में लालकुर्ती पुलिस ने ताला लगा रखा है। रजनीश का मोबाइल फोन और लैपटॉप भी पुलिस के पास है। जिस लाइसेंसी पिस्टल से रजनीश ने गोली मारकर आत्महत्या की थी, वह पिस्टल भी पुलिस के पास है। पुलिस ने रजनीश के खिलाफ भी लाइसेंसी असलहा का दुरुपयोग करने का मामला दर्ज किया था।

यह बोले थानाध्यक्ष
थाना लालकुर्ती देवेश कुमार शर्मा का कहना है कि अभी कारोबारी की पत्नी बयान दर्ज कराने की स्थिति में नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बयान दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी। किसी भी कीमत पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। मृतक की पत्नी को रजनीश की पिस्टल अब कोर्ट के आदेश पर ही मिलेगी।
खास बात
- स्पोर्ट्स कारोबारी रजनीश सखूजा की मौत का मामला
- कारोबारी की पत्नी ने कहा, नामजद आरोपियों से बना हुआ है खतरा
- एक सप्ताह में चार कदम भी नहीं बढ़ी जांच, मामले को दबाने में लगी लालकुर्ती पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed