फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस को देकर ई रिक् शा लेकर भागे चालक

पुलिस को देकर ई रिक् शा लेकर भागे चालक

Sun, 02 Jul 2017 09:23 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को देकर ई रिक्
शा लेकर भागे चालक
मेरठ। शहर में अवैध रूप से दौड़ती ई-रिक्शाओं के खिलाफ रविवार को भी अभियान चला। शहर के आठ स्थानों पर करीब 102 ई-रिक्शाओं की जांच की गई। जिनमें 69 ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन न पाए जाने पर सीज कर दी गईं। ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार द्वारा एक जुलाई से शहर में ऐसी ई-रिक्शाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं है। शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने 39 ई- रिक्शाओं को सीज किया गया। वहीं, रविवार को जीरो माइल, बेगमपुल, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक पर अवैध ई-रिक्शाओं के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया।
विज्ञापन

टीएसआई दीनदयाल दीक्षित द्वारा चलाए गए अभियान में रविवार शाम तक ट्रैफिक पुलिस ने इन स्थानों पर करीब 102 ई-रिक्शाओं की जांच पड़ताल की। इनमें 69 ई-रिक्शाओं का रंजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। जिन्हें सीज करने की कार्रवाई करने के बाद पुलिस लाइन स्थित ट्रैफिक कार्यालय भेजा गया। पुलिस की कार्रवाई के चलते कई स्थानों पर चालक पुलिस को देखकर ही ई-रिक्शा लेकर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड को लेकर भागने की कोशिश:
ई-रिक्शा को पकड़कर उनमें एक ट्रैफिक सिपाही या होमगार्ड को बैठाकर पुलिस लाइन भेजा जाता है। हापुड़ अड्डे के पास जाकिर कॉलोनी निवासी चालक ने होमगार्ड को बैठाकर ई-रिक्शा हापुड़ रोड की तरफ दौड़ा दी। होमगार्ड के शोर मचाने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने चालक को पकड़ लिया।

थाना पुलिस से भी सहयोग:
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी चौराहों पर है। ऐसे में अवैध ई-रिक्शाओं को लेकर सीओ ट्रैफिक के साथ थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज भी अभियान चलाएंगे। जिससे अधिक से अधिक अवैध ई-रिक्शाओं पर कार्रवाई की जा सके।
खास बात
08 स्थानों पर चला शहर में अवैध ई-रिक्शाओं के खिलाफ अभियान
102 ई-रिक्शाओं की हुई जांच, अधिकांश का नहीं मिला रजिस्ट्रेशन
39 ई-रिक्शा हुई थीं शनिवार को सीज
- ट्रैफिक पुलिस के अभियान में दो दिन में सड़कों पर कम हुईं ई-रिक्शा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed