{"_id":"5944266f4f1c1b7d0a8b46c1","slug":"41497638511-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढ़ाई साल की मासूम बच्ची से किया रेप-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढ़ाई साल की मासूम बच्ची से किया रेप-Cordination
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई साल की बच्ची से रेप
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात ढाई साल की एक बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि किराएदार के घर आए एक व्यक्ति ने मकान में ही रहने वाले दूसरे किराएदार की ढाई साल की बच्ची के साथ हैवानियत की। बच्ची के पिता ने शुक्रवार रात इस संबंध में निवाड़ी चौकी में तहरीर दी है। उधर, वारदात के बाद से आरोपी फरार है।
पीड़ित बच्ची के पिता क्षेत्र की एक कालोनी में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। उसी मकान में किराए पर एक अन्य युवक भी रहता है। पिछले कुछ दिन से किराएदार के यहां एक व्यक्ति (40) आकर रह रहा था, जो उसका रिश्तेदार बताया जा रहा है।
पीड़ित पिता का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे किराएदार का रिश्तेदार उसकी ढाई साल की बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ अज्ञात जगह ले गया और उसके साथ रेप किया। बच्ची के घर में न मिलने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की तो आरोपी व्यक्ति उसे साथ लेकर घर की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
कुछ देर बाद जब बच्ची ने पेट में दर्द की शिकायत की तो परिवार के लोग उसे लेकर गोविंदपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बच्ची के साथ रेप होने की पुष्टि की। लोकलाज से भय से परिजनों ने इस बात को छिपाए रखा।
जब शुक्रवार को मासूम की तबीयत बिगड़ गई तो पिता ने आरोपी के खिलाफ निवाड़ी चौकी में मामले की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।