फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अवैध संबंध में दो जिंदगी मौत की दहलीज पर

अवैध संबंध में दो जिंदगी मौत की दहलीज पर

Thu, 28 Feb 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंध में दो जिंदगी मौत की दहलीज पर
- रिटायरमेंट से पहले फौजी को मारने का थी साजिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। फौजी पर जानलेवा हमले की वजह ने समाज को शर्मसार कर दिया। पत्नी के अवैध संबंध के चलते परिवार टूटने की कगार पर खड़ा है। दो जिंदगियां मौत से लड़ रही है। प्रेमी ने पति को मारकर महिला से शादी करने का प्लान बनाया था। रिटायरमेंट से पहले मारने में ज्यादा पैसा सरकार देगी, इसेे देखते हुए आरोपी ने दोस्त को इस प्लान में शामिल किया। आरोपी का दोस्त दिल्ली का निवासी है।
बागपत निवासी आरोपी प्रेमी भी गंगानगर में किराए पर रहता था। जहां उसकी मुलाकात फौजी की पत्नी वीना से हो गई। दोनों में कई सालों से संबंध थे। इसकी भनक फौजी को नहीं थी। फौजी सुनील का रिटायरमेंट 31 मार्च को है। इसके चलते वीना और उसके प्रेमी ने फौजी सुनील को मारने की साजिश रची। पत्नी स्कूटी सीखने की बात कहकर सुनील को पी-पॉकेट लेकर आई थी। जहां आरोपी प्रेमी अपने दिल्ली निवासी दोस्त के साथ वहां पहले से मौजूद था। प्लानिंग के तहत महिला और दोनों युवकों ने फौजी को पकड़कर सिर में सटाकर गोली मार दी। इसे पहले कि दोनों आरोपी फिर से गोली मारते लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह फौजी की पत्नी वीना से शादी करना चाहता था। महिला ने पति की मौत के बाद ही शादी करने की बात कही थी।
विज्ञापन

बच्चे का क्या कसूर था?
फौजी और उसकी पत्नी दोनों अस्पताल में भर्ती है। दोनों की जान को खतरा बना हुआ है। फौजी के दो बच्चे है। सवाल है कि आखिर इन मासूमों का क्या कसूर है। पिता फौजी की हालत गंभीर है वहीं मां फिलहाल अस्पताल में है। ठीक होने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed